[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
आगरा जिले में पियक्कड़ों की कमी नहीं है। उस पर भी होली का त्योहार हो तो शराब लोगों के सिर चढ़कर बोलेगी ही। यह हम नहीं कह रहे आबकारी विभाग के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। रंगोत्सव से ठीक एक दिन पहले यानी सात मार्च को होलिका दहन के दिन जिले में मात्र 12 घंटे में 15 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। यानी हर घंटा सवा करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री हुई।
पिछले साल की अपेक्षा इस बार होली पर शराब की बिक्री ज्यादा हुई। पिछले वर्ष होली से एक दिन पहले 12.50 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। यानी होली से एक दिन पहले हर घंटे एक करोड़ से ज्यादा की बिक्री हो गई थी। इस बार ये आंकड़ा 15 करोड़ रुपये ज्यादा तक जा पहुंचा है। सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। देशी शराब फिर उसके बाद बीयर की डिमांड रही।
बढ़ी भांग की खपत
भांग की खपत आगरा में बहुत कम ही है, लेकिन पड़ोस के जिले मथुरा में होली के सीजन में इसकी काफी डिमांड रहती है। सूत्रों के अनुसार आम दिनों में इसकी खपत 100 किलो रोज की रहती है। लेकिन इस बार होली से एक दिन पहले और एक दिन बाद यानी 7 और 9 मार्च को भाग की खपत ढाई गुना तक हो गई। इसकी बिक्री 300 किलो अतिरिक्त हुई।
UP: चेन लुटेरा बोलता है फर्राटेदार अंग्रेजी, गुरुग्राम में करता है 45 हजार की नौकरी लेकिन…
40 करोड़ की बिक्री
जिले में छह, सात और आठ मार्च (29 घंटों में) को अंग्रेजी शराब 18 करोड़ 80 लाख रुपये की आगरा वाले गटक गए। वहीं देशी शराब 18 करोड़ 60 लाख और बीयर 10 करोड़ 55 लाख की बिकी। इन 29 घंटों में जिले में 47 करोड़ 95 लाख रुपये की मदिरा बिक गई। पिछले साल ये आंकड़ा इस बार की अपेक्षा कम रहा था। पिछले साल मनाई गई होली में जिले में 29 घंटों में लगभग 40 करोड़ की बिक्री ही हुई थी।
मदिरा बिक्री के सभी रिकॉर्ड टूटे
मदिरा मात्रा कीमत
अंग्रेजी शराब 3,13.000 बल्क लीटर 18,80,00000
देशी मदिरा 5,73000 बल्क लीटर 18,60,00000
बीयर 8,70,000 केन 10,55,00000
नोट-छह, सात को 12-12 घंटे और आठ मार्च को पांच घंटे (कुल 29 घंटे) में 47, 95,00000 की मदिरा और बीयर का उपभोग हुआ।
जिला आबकारी अधिकारी, नीरज द्विवेदी ने कहा कि जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार होली से एक दिन पहले लगभग 2.50 करोड़ रुपये की शराब ज्यादा बिकी। आबकारी विभाग की टीमों को लगाकर सतत निगरानी की गई।
[ad_2]
Source link