Home National यूपी: बांदा में कंझावला जैसा भयानक कांड, ट्रक ने स्‍कूटी सवार महिला को साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा, जिंदा जली

यूपी: बांदा में कंझावला जैसा भयानक कांड, ट्रक ने स्‍कूटी सवार महिला को साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा, जिंदा जली

0
यूपी: बांदा में कंझावला जैसा भयानक कांड, ट्रक ने स्‍कूटी सवार महिला को साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा, जिंदा जली

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Horrific Incident in Banda Like Kanjhawala: यूपी के बांदा जिले में दिल्‍ली के कंझावला जैसा भयानक कांड सामने आया है। कबरई से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने बांदा कृषि विवि गेट के सामने स्कूटी सवार महिला क्‍लर्क को टक्कर मार दी। क्‍लर्क ट्रक के अगले हिस्से में स्कूटी के साथ फंस गई। ट्रक उसे स्कूटी समेत साढ़े तीन किलोमीटर तक घसीटते ले गया। घर्षण से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई।

ड्राइवर और खलासी ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ाकर भाग निकले। इधर ट्रक में फंसी स्कूटी सवार महिला क्‍लर्क जिंदा जल गई। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लखनऊ के गोमतीनगर की पुष्पा सिंह (32) कनिष्ठ क्‍लर्क थीं। वह लखनऊ के डान बास्को स्कूल में शिक्षिका रह चुकी हैं। बुधवार शाम छह बजे वह विवि कैंपस से स्कूटी से निकलीं। विवि गेट से बाहर निकलते ही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पुष्पा स्कूटी समेत ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई।

कोरोना से हुई थी पति की मौत

पुष्पा देवी उनके पति रंजीत सिंह की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। लखनऊ निवासी रंजीत विवि में सहायक लेखाधिकारी पद पर तैनात थे। कैंसर से पीड़ित थे। कोरोना काल में वर्ष 2020 में संक्रमण से मौत हो गई थी। परिवार में दो बच्चे हैं।

[ad_2]

Source link