Home Tech & Gadget ये हैं टॉप 5 पैसा वसूल स्मार्टफोन! Redmi-Realme जैसे कई फोन्स ने लिस्ट में बनाई जगह

ये हैं टॉप 5 पैसा वसूल स्मार्टफोन! Redmi-Realme जैसे कई फोन्स ने लिस्ट में बनाई जगह

0
ये हैं टॉप 5 पैसा वसूल स्मार्टफोन! Redmi-Realme जैसे कई फोन्स ने लिस्ट में बनाई जगह

[ad_1]

नई दिल्ली। अगर आपको यह लगता है कि अच्छा फोन खरीदना खरीदने के लिए आपको पैसे भी अच्छे खर्चने पड़ते हैं तो ऐसा नहीं है। अगर आप एक बजट फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जाहिर बात है कि उस फोन से आप फ्लैगशिप फोन जैसी उम्मीद भी नहीं लगा रहे होंगे। 10 हजार से कम में कई ऐसे फोन्स मौजूद हैं जो बेहतर फीचर्स के साथ आते हैं और अपने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे ही फोन्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo Y15s:

vivo-y15s

इस फोन में 6.51 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका फ्रंट सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह एंड्रॉइड 11 गो एडिशन के साथ आता है। कीमत की बात करें तो इसे 9,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme narzo 50A Prime:

realme-narzo-50a-prime

फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2408×1080 दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। साथ ही मोनोक्रोम और मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही एंड्रॉइड 11 भी दिया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

Redmi 10A:

redmi-10a

फोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। यह फोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही 3 जीबी और 4 जीबी की रैम दी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड पर काम करता है। इसे देश का स्मार्टफोन कहा गया है। कीमत की बात करें तो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। वहीं, इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।

Tecno Spark 8 Pro:

tecno-spark-8-pro

फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2460 है। यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 48 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। 5000 एमएएच बैटरी और एंड्रॉइड 11 भी दिया गया है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है।

Samsung Galaxy M04:

samsung-galaxy-m04-

इसमें 6,5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी मौजूद है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। साथ ही 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। 5000 एमएएच की बैटरी और Android 12 दिया गया है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है।

[ad_2]

Source link