Home Life Style रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाएं भाई के लिए सुंदर राखी

रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाएं भाई के लिए सुंदर राखी

0
रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाएं भाई के लिए सुंदर राखी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भाई के लिए घर पर अपने हाथों से राखी बनाने से आपकी बॉन्डिंग ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगी.
घर पर राखी बनाना बहुत ही आसान है और इसमें ज्यादा समय व मेहनत भी नहीं लगेगी.

How to Make Rakhi at Home: रक्षाबंधन की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं. कहीं लोग घर की साफ़-सफाई में जुटे हैं तो कहीं गिफ्ट और कपड़ों की खरीदारी जारी है. लेकिन, रक्षाबंधन के लिए सबसे खास चीज है राखी, जिसके सेलेक्शन के लिए बहनें काफी सोच-विचार में लगी हुई हैं. ऐसे में अगर आप अपने भाई के लिए कुछ स्पेशल करना चाहें (Rakhi making tips) तो घर पर अपने हाथों से खूबसूरत राखी तैयार कर सकती हैं.

घर पर प्यार के साथ अपने हाथों से राखी बनाने से जहां आपके और भाई के बीच के रिश्ते बहुत ज्यादा ज्यादा गहरे होंगे तो वहीं इस राखी की अहमियत भी भाई के लिए बहुत ही ख़ास होगी. अगर बजट की बात की जाए तो बाजार में मौजूद महंगी राखी से बहुत कम कीमत पर आप ये राखी तैयार कर सकेंगी. आइए जानते हैं भाई के लिए घर पर राखी बनाने के तरीकों के बारे में.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर करना है भाई-बहनों का स्वागत, 5 तरीकों से सजाएं आशियाना, दोगुनी हो जाएंगी खुशियां

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
राखी बनाने के लिए आपको कई रंग के स्पंज, रेशम के धागे, चिपकाने के लिए गोंद, रंग-बिरंगे छोटे-बड़े मोती और कलरफुल कागजों की जरूरत पड़ेगी.

ऐसे बनाएं राखी
राखी बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी रेशम के धागों को चोटी की तरह आपस में गूंथ लें. इसके बाद रेशम के धागे में एक छोटा और एक बड़ा मोती क्रम से पिरोती जाएं. सभी मोतियों को इसी तरह से धागे में डाल दें. अगर आप एक छोटा और उसके बाद बड़ा मोती इस्तेमाल करेंगी तो इसका डिजाइन देखने में खूबसूरत नजर आएगा. जब पूरे धागे में मोती पिरो लें, तब स्पंज को गोल आकार में काटकर धागे के बीच में गोंद से चिपका दें. स्पंज का साइज आप अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा कर सकती हैं. अब स्पंज के ऊपर के हिस्से में आप अपनी मर्जी के मुताबिक भगवान की प्लास्टिक की छोटी सी प्रतिमा, स्वास्तिक या फिर ओम की आकृति वाली प्लास्टिक की स्टीकर चिपका सकती हैं. अगर आपका भाई छोटा है और उसको किसी कार्टून करेक्टर से प्यार है तो उसकी तस्वीर वाली स्टीकर का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं. लीजिये आपकी खूबसूरत सी राखी बनकर तैयार है.

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर भाई के लिए बनानी है मिठाई, टेस्टी पोहा बर्फी करें ट्राई, वीडियो में देखें आसान रेसिपी

अगर आप चाहें तो कलावा या फिर कलरफुल ऊन के जरिए भी सुन्दर सी राखी बना सकती हैं. आपकी मदद के लिए यहां हम इंस्टाग्राम यूजर (@easycookingwithekta) के द्वारा ऊन से खूबसूरत राखी बनाने का तरीका बता रहे हैं.

प्यार के साथ रंग-बिरंगी ऊन से बनाई गयी राखी देखने में तो खूबसूरत लगती ही है. साथ ही इसको बनाने में न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही ज्यादा पैसे ही खर्च करने पड़ेंगे. इसके साथ ही ये राखी आपके भाई को भी काफी पसंद आएगी.

Tags: Lifestyle, Rakshabandhan, Rakshabandhan festival, Relationship, Tips and Tricks



[ad_2]

Source link