Home Life Style रत्न या उपरत्न? जानें क्या हैं इनके महत्व…किसे पहने से जमक उठेगी किस्मत!

रत्न या उपरत्न? जानें क्या हैं इनके महत्व…किसे पहने से जमक उठेगी किस्मत!

0
रत्न या उपरत्न? जानें क्या हैं इनके महत्व…किसे पहने से जमक उठेगी किस्मत!

[ad_1]

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: हमारे शास्त्रों के अनुसार 84 रत्न पाए जाते हैं, जिनमें से माणिक, हीरा, नीलम, पन्ना, लाल मूंगा, मोती, पुखराज, लेहसुनिया मुख्य रत्न माने गए हैं. इन्हीं रत्नों को नवरत्न भी कहा जाता है. वहीं बाकी सभी उपरत्न कहलाते हैं. गृह और राशी अनुसार पहने गए रत्न हमारे जीवन को विभिन्न प्रकार से लाभ देते हैं. वहीं सभी के दिमाग में ये सवाल रहता ही है कि क्या उपरत्न, रत्नों जितने ही फायदेमंद होते हैं? उपरत्न होते क्या है और इन्हें उपरत्न क्यों कहां जाता है?

लोकल 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान तिरुपति जेम्स पैलेस के मालिक गोपाल अग्रवाल बताते हैं कि वो पिछले 35 सालों से रत्नों को बनाने और बेचने का काम करते हैं. गृह और राशी के अनुसार पहने गए रत्न हमे कई सारे लाभ देते हैं. बात करें उपरत्नों की तो माणिक, हीरा, नीलम, पन्ना, लाल मूंगा, मोती, पुखराज, लेहसुनिया मुख्य रत्न माने गए हैं. वहीं शास्त्रों के मुताबिक तो 84 रत्न होते हैं. इन 9 रत्नों के अलावा सभी उपरत्न कहलाते हैं. उपरत्न एक तरह से रत्नों के विकल्प माने जाते हैं. ये रत्नों जितने ही प्रभावशाली होते हैं और उतना ही फायदा करते हैं.

उपरत्नों का मूल्य
गोपाल बताते हैं कि रत्न काफी कीमती होते हैं, जिनका मूल्य काफी ज्यादा होता है. जो लोग रत्न नहीं खरीद सकते वो उनके उपरत्न खरीद लेते हैं. रत्न कम मात्रा में पाए जाते हैं और इनकी डेंसिटी ज्यादा होती है. वहीं उपरत्न ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए मूल्य में रत्नों से कम होते हैं. बाकी फायदा दोनों से बराबर ही होता है. बस ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि चाहे रत्न पहने या फिर उपरत्न दोनों ही शुद्ध होने चाहिए तभी फायदा करेंगे.

रत्नों के उपरत्न
गोपाल बताते हैं कि पन्ना की जगह आप ओनेक्स (onyx) पहन सकते हैं. ओनेक्स सस्ता होने के साथ ही काफी लाभदाई भी होता है. पुखराज की जगह पर सुनैला पहन सकते हैं. हीरे की जगह सफेद जरकन (White zircon) या फिर सफेद ओपल (White Opal) पहन सकते हैं. वहीं नीलम की जगह नीलमणि और लेहसुनिय के स्थान पर लाजवृत पहन सकते हैं. ये उपरत्न भी रत्नों जितना ही और कई बार उनसे भी ज्यादा लाभकारी साबित होते हैं.

Tags: Local18, Rishikesh news, Uttarakhand news, Zodiac Signs

[ad_2]

Source link