Home Tech & Gadget राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन लाइव देखने की करें तैयारी, यह है तरीका

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन लाइव देखने की करें तैयारी, यह है तरीका

0
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन लाइव देखने की करें तैयारी, यह है तरीका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अयोध्या समेत पूरा विश्व 22 जनवरी को भगवान राम की नए मंदिर में  प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनना चाहता है। राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि सभी रामभक्त ऑनलाइन इसका हिस्सा बनें और इस आयोजन से जुड़ें। इस आयोजन को देशभर के ढेरों मंदिरों और पब्लिक प्लेसेज में तो लाइव दिखाया ही जाएगा, आप पल-पल के अपडेट्स के लिए मोबाइल डिवाइसेज से भी इससे जुड़ सकते हैं। 

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इससे जुड़े पल-पल के अपडेट चाहते हैं तो कुछ काम फौरन कर लेने चाहिए। चुनिंदा मोबाइल ऐप्स के जरिए आपको इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी, इसके अलावा आधिकारिक यूट्यूब चैनल को अभी से सब्सक्राइब कर लीजिए। 22 जनवरी को होने वाले आयोजन के लिए करीब 8,000 निमंत्रण भेजे गए हैं और आम जनता के लिए मंदिर के  दरवाजे 23 जनवरी से खुल जाएंगे। 

अयोध्या में राम मंदिर की तैयारी पूरी, इस ऐप से होगी बुकिंग; यहां मिलेंगे आरती पास

डेडिकेटेड ऐप्स की मदद से अपडेट्स

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अपडेट्स सबसे पहले चाहिए तो चुनिंदा ऐप्स की मदद ली जा सकती है। लाइव हिन्दुस्तान की ओर से भी आपको सबसे पहले लेटेस्ट अपडेट्स दिए जा रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान ऐप अपने फोन में इंस्टॉल कर लें और आयोजन से जुड़े  अपडेट्स आपको पुश नोटिफिकेशंस के तौर पर मिलेंगे। इसके अलावा JioCinema ऐप में डेडिकेटेड सेक्शन प्राण-प्रतिष्ठा के लाइव अपडेट्स के लिए बनाया गया है। 

सोशल मीडिया अकाउंट्स फॉलो करें

रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आपको माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म  X (पहले Twitter) पर रामजन्मभूमि ट्रस्ट का अकाउंट फॉलो कर लेना चाहिए। लाइव हिन्दुस्तान के X अकाउंट को  भी फॉलो कर लें। इसके अलावा DD National की ओर से फोटोज और वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं। आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी राम मंदिर से जुड़ी  जानकारी देने वाले पेज या अकाउंट फॉलो कर सकते हैं। 

अयोध्या राम मंदिर के नाम पर स्कैम! फर्जी प्रसाद से लेकर VIP दर्शन का दावा; रहें सावधान

DD National करेगा  लाइव प्रसारण

सोमवार 22 जनवरी को दूरदर्शन अपने अलग-अलग चैनल्स पर कई  भाषाओं में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक होने वाले इस लाइव स्ट्रीम को यूट्यूब पर भी दूरदर्शन के चैनल पर देखा जा सकेगा। दूरदर्शन की टीम ने इसके लिए पूरे अयोध्या में  40 कैमरा सेटअप करने की तैयारी की है और इसे 4K HD में  लाइव प्रसारित किया जाएगा।  

[ad_2]

Source link