Home National राम रहीम असली या नकली? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, डेरा के अनुयायी ने दायर की है याचिका

राम रहीम असली या नकली? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, डेरा के अनुयायी ने दायर की है याचिका

0
राम रहीम असली या नकली? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, डेरा के अनुयायी ने दायर की है याचिका

[ad_1]

हाइलाइट्स

राम रहीम असली है या नकली आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई.
डेरा अनुयायी मोहित इंसा ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की थी.
पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में इस मामले में पहले हो चुकी है सुनवाई.

नई दिल्ली. ‘बाबा लव चार्जर’ यानी राम रहीम (Ram Rahim) किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बना रहता है. रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर एक अलग तरह का नया विवाद छिड़ा हुआ है. दरअसल हाल ही में राम रहीम के कुछ समर्थकों ने दावा कर सनसनी मचा दी थी कि यह नकली राम रहीम हैं. इसके बाद डेरा अनुयायी डॉ. मोहित इंसा ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की थी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आज डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Dera Sacha Sauda Chief) के असली-नकली के दावे पर सुनवाई होने वाली है. याचिका में केंद्र और हरियाणा सरकार को पार्टी बनाया गया है. मालूम हो कि इस मामले पर पिछले साल पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में पहले याचिका दायर की गई थी और इस पर सुनवाई भी हुई थी. हालांकि उस समय सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जमकर सुनाया था.

पढे़ं- Same Sex Marriage: केंद्र के विरोध के बाद समलैंगिक विवाह की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

दरअसल राम रहीम का एक वीडियो देखने के बाद एक समर्थक मीडिया के सामने आया था और कहा था, ‘मुझे पूरा यकीन है कि यह व्यक्ति पिता जी नहीं हैं. यह कोई और हैं क्योंकि इसका स्वभाव, व्यवहार, इसकी चाल-ढाल सब कुछ अलग है.’ हाईकोर्ट की याचिका में कहा गया था, ‘शरीर और आवाज दोनों अलग है. डुप्लीकेट राम रहीम की लंबाई एक इंच बड़ी है. अंगुलियां बड़ी हैं, पैर का पंजा भी बड़ा है. आंख का शेप बदल गया है. आंख की साइज छोटी हो गई है.’

हालांकि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि इस तरह की याचिका सुनने के लिए कोर्ट नहीं बनी है. कोर्ट ने कहा था कि याचिका में जो आरोप लगाए गए हैं, वे केवल फिल्मों में ही संभव हैं. जज ने कहा था कि ऐसा लगता है कि याचिकाकर्ता ने फिक्शन फिल्म देख ली. कोर्ट ने कहा था कि याचिका दायर करने से पहले याचिकाकर्ताओं को अपना दिमाग भी लगाना चाहिए.

Tags: Gurmeet Ram Rahim, Supreme Court

[ad_2]

Source link