Home Life Style राशि के अनुसार धारण करें काला धागा, मिलेंगे लाभ

राशि के अनुसार धारण करें काला धागा, मिलेंगे लाभ

0
राशि के अनुसार धारण करें काला धागा, मिलेंगे लाभ

[ad_1]

हाइलाइट्स

पैर में काला धागा बांधने से पहले उसके नियम जानना जरूरी है.
काला धागा हर राशि के जातक नहीं बांध सकते.

Kala Dhaga Pehenne Ke Niyam : आपने अक्सर लोगों के हाथ और पैर में काला धागा बांधे देखा होगा. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार काला धागा पहनने से बुरी नजर और बुरी शक्तियों से हमारी रक्षा होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र कहता है कि काला धागा पहनना हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता. कई बार बिना जाने काला धागा पहनने से इसके बुरे परिणाम भी सामने आ सकते हैं. इसलिए काला धागा पहनने से पहले इसके बारे में अच्छे से जान लेना ही बेहतर है. आज के दौर में लोग काले धागे को फैशन के रूप में भी अपने हाथ या पैर में बांध लेते हैं लेकिन बिना सोचे समझे काले धागे को धारण करने से कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कौनसी राशि के जातक काला धागा पहन सकते हैं और कौन नहीं.

-किस राशि के जातकों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि वृश्चिक और मेष राशि वाले जातकों को काला धागा धारण नहीं करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं और मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि मंगल ग्रह को काला रंग बिल्कुल भी प्रिय नहीं है इसलिए वृश्चिक राशि वालों को काला रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए. मेष राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह माने गए हैं इसी कारण से मेष राशि के लोगों पर भी यह बात लागू होती है. अगर इस राशि के लोग बिना सोचे समझे काला धागा धारण करते हैं तो भविष्य में इन्हें इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सपने में पैसों का लेन-देन शुभ या अशुभ, रुपए खोना किस बात का संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

-कौन धारण कर सकता है काला धागा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन राशि में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है या फिर इन राशि के स्वामी शनि ग्रह माने जाते हैं, वे सभी राशि वाले काला धागा धारण कर सकते हैं. लेकिन काला धागा धारण करने के कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करते हुए काला धागा धारण किया जाए तो ये आपको फायदा पहुंचा सकता है.

यह भी पढ़ें – आए दिन बनी रहती है आर्थिक तंगी, अपनाएं तांबे के कलश के 4 ज्योतिष उपाय, किस्मत बदलते नहीं लगेगी देर

-काला धागा पहनने के नियम

काला रंग शनिदेव का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए काला धागा पहनने का सबसे शुभ दिन शनिवार माना गया है. इसके अलावा हाथ में काला धागा पहनते समय एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप जिस हाथ में काला धागा बांध रहे हैं और हाथ में किसी और रंग का धागा ना बंधा हुआ हो. काले धागे को आप हाथ में बांधने के अलावा नींबू के साथ घर के मुख्य द्वार पर भी लटका सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link