Home Life Style राहुल गांधी, पांड्या समेत कई स्टार्स का पसंदीदा रेस्टोरेंट, जापानी फूड USP

राहुल गांधी, पांड्या समेत कई स्टार्स का पसंदीदा रेस्टोरेंट, जापानी फूड USP

0
राहुल गांधी, पांड्या समेत कई स्टार्स का पसंदीदा रेस्टोरेंट, जापानी फूड USP

[ad_1]

रिया पांडे/दिल्ली. दिल्ली का खान मार्केट पूरे देश में मशहूर है. यह मार्केट रेस्टोरेंट, स्टोर, बुटीक और बड़े-बड़े शोरूम के लिए भी जाना जाता है. बता दें कि पूरे विश्व में खान मार्केट महंगे मार्केट की सूची में 20वें स्थान पर आता है. ऐसे में आपको खान मार्केट के एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे, जो राहुल गांधी के परिवार से लेकर, बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटर तक की पहली पसंद है.

खान मार्केट में यह रेस्टोरेंट टाउन हॉल के नाम से मशहूर है. यहां की मैनेजर मोईबिने ने बताया कि यह रेस्टोरेंट 2014 से चल रहा है. यह टाउन हॉल जापानीज फूड के लिए ज्यादा फेमस है, क्योंकि जो यहां के मुख्य सेफ जापान के हैं और उन्होंने ही इस रेस्टोरेंट्स के सारे मेन्यू डिसाइड किए हैं. इस रेस्टोरेंट में आपको जापान की हर एक फेमस डिश मिल जाएगी. वहीं इस रेस्टोरेंट में खाने की कीमत की बात करें तो यहां दो लोग 3000 में नॉर्मल खाना खा सकते हैं.

इन स्टार्स का पसंदीदा

टाउन हॉल में बड़े-बड़े स्टार से लेकर पॉलीटिशियंस और क्रिकेटर खाने का लुफ्त उठाने आ चुके हैं. बता दें कि यह राहुल गांधी का फेवरेट रेस्टोरेंट है और वे यहां पर अक्सर लैंब चॉप, सुशी रोल खाते हैं. यहां राहुल गांधी के अलावा जया बच्चन, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, कपिल देव, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, सोनम कपूर, सुष्मिता सेन, जानवी कपूर, कियारा आडवाणी, बॉबी देओल जैसे और कई बड़े-बड़े स्टार आ चुके हैं.

जानें टाइम और लोकेशन

टाउन हॉल दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक खुला रहता हैय नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन खान मार्केट है. अगर आप गूगल मैप का सहारा लेना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर रेस्टोरेंट की लोकेशन जान सकते हैं.

Tags: Delhi news, Food 18, Local18

[ad_2]

Source link