Home Education & Jobs रेलवे ग्रुप डी भर्ती : जून तक 1 लाख को मिलेगी नौकरी, जनवरी में फिजिकल टेस्ट देंगे 3 लाख अभ्यर्थी

रेलवे ग्रुप डी भर्ती : जून तक 1 लाख को मिलेगी नौकरी, जनवरी में फिजिकल टेस्ट देंगे 3 लाख अभ्यर्थी

0
रेलवे ग्रुप डी भर्ती : जून तक 1 लाख को मिलेगी नौकरी, जनवरी में फिजिकल टेस्ट देंगे 3 लाख अभ्यर्थी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा तीन लाख अभ्यिर्थियों ने पास कर ली है। जून, 2023 तक एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले साल जनवरी से सफल अभ्यार्थियों के शारीरिक परीक्षा व मेडिकल फिटनेस टेस्ट शुरू होगा। इसके बाद जून, 2023 तक एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती के तहत पोर्टर, खलासी, गैंगमैन, लाइनमैन, सिग्नलमैन के एक लाख पदों के लिए एक करोड़ दस लाख आवेदन आए थे। सभी की 400 केंद्रों पर 99 पालियों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 15 भाषाओं में हुई थी।

जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, यहां देखें अजमेर, पटना, भोपाल समेत सभी का लिंक व कटऑफ

NTPC भर्ती अपडेट

रेलवे एनटीपीसी लेवल-4 –  161 पदों का फाइनल रिजल्ट जनवरी के के दूसरे सप्ताह में आएगा। फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में डीवी, मेडिकल और मार्च के पहले सप्ताह में जॉइनिंग दे दी जाएगी। 

रेलवे एनटीपीसी लेवल-3 –   4940 पदों पर भर्ती के लिए जनवरी के चौथे सप्ताह में फाइनल रिजल्ट आएगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में डीवी मेडिकल और मार्च के पहले सप्ताह में नियुक्ति दी जाएगी। 

रेलवे एनटीपीसी लेवल-2-   5663 पदों के लिए फरवरी दूसरे सप्ताह में फाइनल रिजल्ट आएगा। फरवरी चौथे सप्ताह में डीवी मेडिकल और मार्च चौथे सप्ताह में जॉइनिंग होगी। 

[ad_2]

Source link