Home Education & Jobs रेलवे में 1104 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें डिटेल्स

रेलवे में 1104 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें डिटेल्स

0
रेलवे में 1104 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें डिटेल्स

[ad_1]

Indian Railway Recruitment 2023: पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से अपरेंटिस पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भर्ती के लिए 3 जून से 2 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन अपरेंटिस अधिनियम, 1961 और अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से मांगे गए हैं।ऑफिशियल वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के जरिए कुल 1104 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं पास करने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा किया है।

Uttar Pradesh ने डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर निकाली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन


आयु सीमा
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष है। आयु सीमा की गणना 2, अगस्त 2023 को आधार मानकर की जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता
भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं पास कर लिया है। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में ITI का डिप्लोमा है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि जिन्होंने ग्रेजुएशन किया है और उनके पास डिप्लोमा की डिग्री है। वे आवेदन के योग्य नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। ITI के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा। फिर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन
– सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
– नोटिफिकेशन पढ़ें और यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
– रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
– भर्ती का फॉर्म भरें और सबमिट करें।
– इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

[ad_2]

Source link