Home Sports रोहित ने दो छक्के लगाते ही कर दिया बड़ा कमाल

रोहित ने दो छक्के लगाते ही कर दिया बड़ा कमाल

0
रोहित ने दो छक्के लगाते ही कर दिया बड़ा कमाल

[ad_1]

Rohit Sharma- India TV Hindi

Image Source : PTI
रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स

आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पारी की शुरुआत में ही दो छक्के लगाकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने एबी डिविलियर्स को जहां पीछे छोड़ा। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए भी एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा का बल्ला पिछले पांच मैचों से कुछ खामोश था और वह सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने अच्छी शुरुआत की पर 18 गेंदों पर 29 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। रोहित ने अपनी इस पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े।

रोहित शर्मा ने दो छक्के लगाते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। साथ ही वह अब इस लिस्ट में क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने डिविलियर्स के 251 छक्कों के आंकड़े को पार किया। साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए भी अपने 200 छक्के पूरे किए। यानी हिटमैन ने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए छक्कों की खास डबल सेंचुरी पूरी करते हुए एक बार फिर से फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।

Rohit Sharma

Image Source : AP

Rohit Sharma

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  1. क्रिस गेल- 357 छक्के (142 मैच)
  2. रोहित शर्मा- 252 छक्के (239 मैच)
  3. एबी डिविलियर्स- 251 छक्के (184 मैच)
  4. एमएस धोनी- 239 छक्के (245 मैच)
  5. विराट कोहली- 229 छक्के (234 मैच)

रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। 12 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 220 रन निकले हैं। पिछले पांच मैचों में से दो बार वह खाता भी नहीं खोल पाए थे और सिर्फ 12 रन उनके बल्ले से निकले थे। इस मैच में उनकी शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक बार फिर वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित ने आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के बाद तीसरे ही खिलाड़ी हैं। वहीं मुंबई के लिए भी 200 छक्के पूरे करने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link