Home Life Style लंच में बनाना है कुछ स्पेशल, मलाई प्याज की सब्जी करें ट्राई, मिनटों में होगी तैयार, स्वाद भी होगा लाजवाब

लंच में बनाना है कुछ स्पेशल, मलाई प्याज की सब्जी करें ट्राई, मिनटों में होगी तैयार, स्वाद भी होगा लाजवाब

0
लंच में बनाना है कुछ स्पेशल, मलाई प्याज की सब्जी करें ट्राई, मिनटों में होगी तैयार, स्वाद भी होगा लाजवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

लंच में कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए आप मलाई प्याज की सब्जी बना सकते हैं.
मलाई प्याज की सब्जी बनाने की रेसिपी भी बेहद आसान होती है.

Malai Pyaz ki Sabji Recipe: खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, प्याज को सब्जियों के कॉमन इंग्रीडिएंट्स में गिना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी मलाई प्याज की सब्जी (Malai pyaz ki sabji) का स्वाद चखा है? जी हां, मलाई प्याज की सब्जी खाने में बेहद लजीज़ होती है. वहीं, आसान रेसिपी फॉलो करके आप घर पर मिनटों में मलाई प्याज की स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं.

कई बार लोग लंच और डिनर में एक जैसी डिशें खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए आप घर पर मलाई प्याज की सब्जी बना सकते हैं. मलाई प्याज की सब्जी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. तो आइए जानते हैं मलाई प्याज की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में स्पेशल फूड सर्व कर सकते हैं.

मलाई प्याज की सब्जी बनाने की सामग्री
मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए 1 बाउल छोटे साइज प्याज यानी बेबी अनियन, 1 चम्मच तेल, ½ कप मलाई, ½ चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1 तेज पत्ता, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 लाल मिर्च, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा घिसी हुई अदरक, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच कसूरी मेथी, ½ चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक ले लें. आइए अब जानते हैं मलाई प्याज की सब्जी बनाने की विधि.

ये भी पढ़ें: Dinner Recipe: मेहमानों को सर्व करना चाहते हैं स्पेशल डिश, घर पर बनाएं पापड़ की सब्जी, गेस्ट भी पूछेंगे रेसिपी

मलाई प्याज की सब्जी की रेसिपी
मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर साइड में रख लें. ध्यान रहे कि आपको प्याज काटना नहीं है. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा, हींग, अदरक, लाल मिर्च और तेज पत्ता डालकर भूनें. कुछ देर बाद कढ़ाई में प्याज डालकर अच्छी तरह से चलाएं. फिर इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर एड करें.

ये भी पढ़ें: सब्जी तो सैकड़ों बार खाई होगी, इस बार नाश्ते में ट्राई करें पालक पनीर पराठा, वीडियो में देखें आसान रेसिपी

अब इसमें मलाई डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. सब्जी में उबाल आने के बाद कसूरी मेथी को हाथों से मसलते हुए सब्जी में डालें और इसे ढक कर पकने के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद सब्जी में गरम मसाला और हरा धनिया मिक्स कर दें. बस आपकी मलाई प्याज की सब्जी बनकर तैयार है. अब इसे गर्मा गर्म सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link