[ad_1]
हाइलाइट्स
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर कॉर्न पालक की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है.
कॉर्न पालक की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्व मौजूद रहते हैं.
Corn Palak Sabji Recipe: पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने के लिए कई लोग डाइट में हरी सब्जी एड करते हैं. वहीं हरी सब्जियों में पालक खाना काफी आम बात है. हालांकि हर बार पालक पनीर की सेम सब्जी खाकर कुछ लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में कुछ नया ट्राई करने के लिए आप कॉर्न पालक की रेसिपी (Corn palak sabji) फॉलो कर सकते हैं.
कॉर्न पालक की सब्जी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. वहीं इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, ल्यूटिन और आयरन जैसे तत्व भी मौजूद रहते हैं. ऐसे में कॉर्न पालक का सेवन करके आप न्यूट्रिएंट्स रिच और स्वादिष्ट खाना तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कॉर्न पालक सब्जी बनाने की रेसिपी.
कॉर्न पालक सब्जी की सामग्री
कॉर्न पालक की सब्जी बनाने के लिए 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न, ½ कप प्याज का पेस्ट, ½ टमाटर का पेस्ट, ¼ चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच गर्म मसाला, 1 चम्मच तेल, ½ कप दूध, स्वादानुसार नमक, 1 कप कटी हुई पालक, 1 चम्मच कसूरी मेथी, ½ कप कटा हुआ हरा धनिया, 3 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च और 1 अदरक का टुकड़ा ले लें.
कॉर्न पालक सब्जी की रेसिपी
कॉर्न पालक सब्जी बनाने के लिए पैन में पालक, कसूरी मेथी और पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर पकाएं. कुछ देर बाद इसे ठंडा करके मिक्सर ग्राइंडर में डालें और साथ में धनिया, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक एड करें. अब सभी चीजों को बारीक पीसें और फिर इसे किनारे रख दें. सब्जी बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक भूनें. फिर इसमें टमाटर की प्यूरी मिक्स करें और मीडियम फ्लेम पर पकाएं. अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गर्म मसाला डालकर 1 मिनट तक भूनें. फिर इसमें पालक का पेस्ट एड कर दें.
सभी चीजों को 1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें दूध और नमक मिक्स करें. 1-2 मिनट तक पकाएं और फिर स्वीट कॉर्न डालकर चला दें. कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें. बस आपकी कॉर्न पालक सब्जी तैयार है. इसे गर्मा गर्म रोटी या पराठों के साथ सर्व करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : February 7, 2024, 17:09 IST
[ad_2]
Source link