[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Acid Attack: लखनऊ के विरामखंड में शनिवार की रात दो युवकों ने दुस्साहस दिखाते हुये पहले दरवाजा खुलाया, फिर गेट खोलने वाले युवक और मां पर तेजाब उड़ेल दिया। दोनों का चेहरा और शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया। चीखें सुनकर पड़ोसी बाहर निकले पर तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। मां-बेटे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गम्भीर है। फुटेज के दो युवक हाथ में बोतल लेकर जाते दिखे हैं। इस अज्ञात पर केस दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था।
दरवाजा खुलने पर मां से विकास को पूछा विरामखंड-तीन में अनीता वर्मा अपने बेटे विकास और आकाश के साथ रहती है। आकाश के मुताबिक शनिवार रात साढ़े नौ बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। मां अनीता ने दरवाजा खोला तो बाहर मौजूद दो युवकों ने विकास को पूछा। अनीता ने विकास को आवाज लगायी। विकास गेट पर आया पर उसके कुछ समझने से पहले ही दोनों युवकों ने उस पर बोतल से तेजाब फेंक दिया। तेजाब का कुछ हिस्सा मां अनीता पर भी गिरा। दोनों झुलस गये।
सीसी फुटेज में चेहरा झुकाए दिखे संदिग्ध
एडीसीपी पूर्वी सै.अली अब्बास ने बताया कि एक फुटेज मिला है। इसमें दो युवक टहलते जा रहे हैं। एक युवक के हाथ में बोतल भी है। दोनों ने चेहरे झुका रखे थे। आस पास के कई और कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने पहचान करायी लेकिन आकाश पहचान नहीं सका। उसने कहा कि परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है। किसी भी सदस्य का किसी से झगड़ा नहीं हुआ है। एडीसीपी ने बताया कि बोतल में ज्वलनशील पदार्थ का पता कर रहे है। घर वालों ने तेजाब बताया है।
चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े
पड़ोसियों ने बताया कि अनीता, विकास के चेहरे और अन्य हिस्से पर तेजाब पड़ा था, जिससे वे झुलस गये थे। पड़ोसी उन्हें लोहिया ले गये। यहां से सिविल भेज दिया गया। सीएमएस डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है।
मां-बेटे ही घर में थे मौजूद
घटना के वक्त अनीता वर्मा और छोटा बेटा विकास ही घर पर थे। बड़े बेटे आकाश ने बताया कि पिता निजी कम्पनी में हैं। देर रात ड्यूटी से लौटते हैं। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। बड़ी बहन मारुति में नौकरी करती है। वह भी डयूटी पर गई हुई थी।
[ad_2]
Source link