[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूपी के प्रयागराज में दहशत गर्दी फैलाने के लिए लड़के ने लड़की के घर में बम फेक दिया। लड़की के शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती के घर पर बमबाजी कर सनसनी फैला दी। उसने व्हाट्सएप मैसेज कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद से युवती के परिजन डर गए है। मंगलवार रात पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली युवती ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसकी अल्लापुर के गौरव यादव से अच्छी दोस्ती थी। एक साल से उनके बीच ़फोन पर बातचीत और चैटिंग चल रही थी। गौरव युवती के करीब आना चाह रहा था, लेकिन लड़की ने दूरी बनानी शुरू कर दी। आखिर में उसने मना किया कि उसका पीछा ना किया करो। बावजूद इसके गौरव पीछे पड़ा रहा । एफआईआर के मुताबिक विरोध के बाद भी गौरव युवती का पीछा करने लगा था।
मेरठ में 14 साल की लड़की का अपहरण कर रेप, पुलिस ने किया मुकदमे में खेल, गर्भवती हुई तो…
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक और धमकी भरा मैसेज भेज रहा था। वह शादी के लिए दबाव डाल रहा था। युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया तो दो दिन पहले गौरव ने उसके घर पर जाकर बम फोड़ दिया। इस घटना से युवती और उसके घर वालों के होश फाख्ता हो गए। मंगलवार को युवती की शिकायत पर पुलिस ने गौरव यादव के खिलाफ बमबाजी, छेड़खानी और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि गौरव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है और जल्द लड़के को पकड़ा जाएगा।
[ad_2]
Source link