[ad_1]
मुंबई: ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ (Ali Baba: Dastaan-E-Kabul) में शहजादी मरियम का रोल करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की ख़ुदकुशी से हर कोई शॉक्ड है. हर उनके परिवार के लिए दुख व्यक्त कर रहा है. इसके साथ ही पुलिस अदाकारा के सुसाइड के पीछे के कारणों को खंगाल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 साल की तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर ख़ुदकुशी की. पुलिस ने इस मामले में उनके एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि तुनिशा और उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान के बीच हाल ही में हुआ ब्रेक-अप, उनके जीवन को खत्म करने के कारणों में से एक हो सकता है.
वालीव पुलिस ने रविवार को खान (27) को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण फांसी के कारण बताया गया. हालांकि पुलिस फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
‘लव-जिहाद’ का एंगल नहीं
मामले की निगरानी कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव ने कहा कि अब तक की गई जांच में कोई ‘लव-जिहाद’ का एंगल सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी शर्मा के साथ जबरदस्ती का कोई संकेत नहीं है. पुलिस ने दोनों के बीच व्हाट्सएप मैसेज के आदान-प्रदान की जांच करने के लिए तुनीषा और शिजान के फोन की कॉल डिटेल रिपोर्ट मांगी है और ऐसा क्या हो सकता है जिससे उसने इतना बड़ा कदम उठाया हो.
तुनीषा और शिजान 22 अगस्त को टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर मिले थे. शनिवार की सुबह तुनीषा ने कामन-भिवंडी लिंक रोड पर भजनलाल स्टूडियो में बन रही ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर रिपोर्ट की. दोपहर 3 बजे लंच ब्रेक के दौरान, रिपोर्ट की मानें तो वह शीजान के मेकअप रूम में वॉशरूम का उपयोग करने गई थी. एक घंटे बाद तक जब वह नहीं लौटी तो स्टाफ उन्हें शूट के लिए बुलाने गया. वह शौचालय के अंदर लटकी मिली थी. पुलिस ने सेट पर खान सहित कर्मचारियों और सह-कलाकारों से पूछताछ की. पुलिस सूत्रों ने कहा कि तुनीषा ने सुसाइड करने के लिए अपने मोच वाले हाथ पर लगी क्रेप पट्टी का इस्तेमाल किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Tunisha Sharma suicide case
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 10:30 IST
[ad_2]
Source link