[ad_1]
प्रदीप वर्मा/गिरिडीह. लिट्टी के साथ आपने चोखा और चटनी खूब खाई होगी, लेकिन गिरिडीह में इन दिनों लिट्टी के साथ घुघनी का जायका धूम मचा रहा है. यहां मात्र 10 रुपये में लिट्टी के साथ चने की घुघनी परोसी जा रही है. जिसे लोग बड़े चाव से खा रहे हैं. इसे खाने के लिए भीड़ लगी रहती है.
गिरिडीह के झंडा मैदान में लगने वाला लिट्टी-घुघनी का स्टॉल नाश्ता के लिए लोगों की पहली पसंद है. स्टॉल संचालक चंदन साहू ने बताया कि उनके दादा हरि किशोर साहू ने इस दुकान की शुरुआत की थी. उनके बाद पिता जी ने दुकान चलाई. अब चंदन इसे संभाल रहे हैं. उनका परिवार तीन पीढ़ियों यह दुकान चला रहा है. दादा जी के समय से ही लोग यहां की लिट्टी-घुघनी पसंद कर रहे हैं. तब से इसका स्वाद बरकरार रखा गया है.
घुघनी बनाने के लिए सबसे पहले चने को साफ पानी में भिगोया जाता है. फिर इसे प्लाज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, लौंग, इलायची की मदद से सरसों के तेल में भूनते हैं. घुघनी को गाढ़ा करने के लिए इसमें कोर्न फ्लोर डाला जाता है. इस प्रकार घुघनी काफी टेस्टी हो जाती है.वहीं, लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में सोडा, नमक, धनिया पत्ता, रिफाइन तेल मिलाकर पानी की मदद से गुथा जाता है. फिर आधे घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है. इधर, सत्तू में हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, मसाला आदि मिलाया जाता है. फिर आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तु का मिश्रण डालते हैं और गरमा गरम तेल में छानते हैं.
रोजाना 4000 की बिक्री
चंदन ने बताया कि एक पीस लिट्टी व घुघनी 10 रुपये में मिलती है. इसमें ऊपर से नमकीन सेव, कच्चा प्याज व हरी मिर्च काटकर परोसते हैं. वहीं दो पीस लिट्टी-घुघनी की कीमत 20 रुपये है. दो पीस में पेट भी भर जाता है. स्टॉल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लगता है. रोजाना 3 से 4 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है.
.
Tags: Food 18, Giridih news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Street Food
FIRST PUBLISHED : October 5, 2023, 11:09 IST
[ad_2]
Source link