[ad_1]
दमदार फीचर्स वाला Xiaomi का नया Redmi 12 भारत में एंट्री करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले फोन Amazon पर आ गया है। बता दें कि भारत में Xiaomi अपने नए फोन के तौर पर Redmi 12 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फोन 1 अगस्त को लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्च से पहले, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Redmi 12 भारत में एक्सक्लूसिवली Amazon पर बेचा जाएगा।
Redmi 12 के भारतीय वेरिएंट में क्या होगा खास
अमेजन पर Redmi 12 की माइक्रो-साइट भी लाइव हो गई है जो बताती है कि फोन में क्रिस्टल ग्लास डिजाइन होगा। माइक्रो-साइट से पता चलता है कि रेडमी 12 में फ्लैगशिप डिजाइन होगा और यह ब्लैक कलर में भी आएगा। चलिए डिटेल में जानते हैं कि अपकमिंग फोन में क्या खास मिलने वाला है…
बता दें कि कंपनी Redmi 12 की स्टाइल आइकन के रूप में मार्केटिंग कर रही है और कंपनी ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी को अपकमिंग रेडमी नंबर सीरीज फोन के लिए एम्बेस्डर बनाया है। कंपनी ने Redmi 12 के लिए दो कलर्स ब्लैक और सिल्वर में लॉन्च करेगी।
Xiaomi ने यह भी खुलासा किया है कि Redmi 12 का भारतीय वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। कंपनी इसे इनफिनिट कैमरा डेको कह रही है। Redmi 12 के भारतीय वेरिएंट में एक सेंटर पंच-होल नॉच डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी आने वाले दिनों में Redmi 12 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की और ज्यादा डिटेल्स का खुलासा करेगी।
OnePlus का सपना सच: ₹9000 में मिल रहा 40 हजार का 5G फोन, खत्म होने वाली है डील
थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है Redmi 12, देखें स्पेसिफिकेशन
बता दें कि Redmi 12 को थाईलैंड में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पहले से ही पता हैं। आइए Redmi 12 के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत पर करीब से नजर डालते हैं।
Redmi 12 के बेसिक स्पेसिफिकेशन
– थाईलैंड में लॉन्च हुए Redmi 12 स्मार्टफोन, 6.79 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 550 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर से लैस है, जो 4GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन एमआईयूआई 14 पर बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।
– फोटोग्राफी के लिए, फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल का लेंस है।
– फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh पैक करता है और चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए, फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और IP53 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-सिम, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
आ गया ट्रांसपेरेंट और चमकीली लाइट वाला Nothing Phone 2; इतनी है कीमत
थाईलैंड में इतनी है फोन की कीमत
Redmi 12 की कीमत TB 5,299 (लगभग 12,500 रुपये) है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 10,000-11,000 रुपये के आसपास लॉन्च होगा।
[ad_2]
Source link