Home Tech & Gadget लॉन्च से पहले iQOO Neo 7 Pro और Realme Narzo 60 की कीमत का हुआ खुलासा

लॉन्च से पहले iQOO Neo 7 Pro और Realme Narzo 60 की कीमत का हुआ खुलासा

0
लॉन्च से पहले iQOO Neo 7 Pro और Realme Narzo 60 की कीमत का हुआ खुलासा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अगले हफ्ते भारत में कई फोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें iQOO Neo 7 Pro और Realme Narzo 60 शामिल हैं। Amazon ने हाल ही में भारत के लिए प्राइम डे की तारीखों का भी खुलासा किया है, जहां उसने सभी अपकमिंग फोन लिस्ट किए हैं। अब अमेजन ने ‘गलती से’ दोनों फोन की कीमत का खुलासा भी कर दिया है।

 

Nothing Phone 2 के लॉन्च से पहले 9500 रुपए सस्ता हुआ Phone 1, पहली बार इतनी कम हुई कीमत

 

iQOO Neo 7 Pro की कीमत (लीक)

iQOO Neo 7 Pro भारत में 4 जुलाई को लॉन्च हो रहा है। अमेजन के खुलासे के मुताबिक, iQOO Neo 7 Pro के बेस मॉडल की कीमत 33,999 रुपये होगी। यह संभवतः 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए होगा।

 

Amazon की सबसे बड़ी Sale का हुआ ऐलान, इस दिन से होगी शुरू, जबरदस्त डिस्काउंट पर मिलेंगी सभी चीजें

 

Realme Narzo 60 Series 5G की कीमत (लीक)

Realme भी भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। यह Narzo 60 और Narzo 60 Pro है, और दोनों फोन 6 जुलाई को लॉन्च हो रहे हैं। Amazon के मुताबिक, Narzo 60 सीरीज की कीमत 17,999 रुपये होगी। 

अमेजन ने इन सभी फोन की कीमतें हटा दी हैं, लेकिन FoneArena द्वारा एक स्क्रीनशॉट लिया गया है। ये फोन अभी भी स्मार्टफोन लॉन्च के लिए प्राइम डे प्रमोशन का हिस्सा हैं। अमेजन प्राइम डे सेल 15-16 जुलाई को होने वाली है। दो दिन की सेल में कई छूट और ऑफर्स शामिल है। 

[ad_2]

Source link