[ad_1]
हाइलाइट्स
वजन का अधिक होना ही नहीं, बल्कि कम होना भी बहुत सी परेशानियों की वजह हो सकता है.
अंडरवेट होने का अर्थ है हेल्दी वेट रेंज से कम वेट होना.
वजन के कम होने से कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, एनीमिया, ग्रोथ प्रॉब्लम्स आदि.
Problems of being underweight: अगर आपको लगता है कि वजन का अधिक होना ही हर समस्या का कारण है तो आप गलत हैं. वजन का अधिक होना ही नहीं, बल्कि वजन का कम होना भी बहुत सी परेशानियों की वजह हो सकता है. अंडरवेट होना यानी हेल्दी वेट रेंज से कम वेट होना. कुछ लोग जिनका वजन कम होता है, वो हमेशा बीमार, कमजोर या थकावट महसूस करते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि वो अपनी डाइट से सभी न्यूट्रिएंट्स को प्राप्त नहीं कर पाते हैं. यही नहीं, वो बालों का पतला होना या हेयर फॉल, स्किन का ड्राई होना या दांतों में समस्या आदि का अनुभव भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कम वजन होने के कारण कौन से रोग हो सकते हैं?
ये भी पढ़ें: खूब पानी पीएं, मसालों का करें सेवन, जानें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने के 5 तरीके
कम वजन होने के कारण कौन से रोग हो सकते हैं?
मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, हर व्यक्ति जिसका वजन कम हो, वो इसके कारण किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स या लक्षणों का अनुभव नहीं करता है, लेकिन इसके कारण कुछ रोग हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:
ऑस्टियोपोरोसिस: ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं अंडरवेट होती हैं, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम अधिक होता है. यह वो रोग है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जल्दी टूट सकती हैं.
एनीमिया– जो व्यक्ति अंडरवेट होता है और जिनमें लो ब्लड काउंट होता है, इसे एनीमिया कहा जाता है. इसके कारण व्यक्ति चक्कर आना, सिरदर्द या थकावट जैसी समस्याओं का अनुभव करता है.
कमजोर इम्यून सिस्टम– वजन कम होने का कारण यह हो सकता है कि व्यक्ति पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स प्राप्त न कर पा रहा हो, इससे उनका शरीर पर्याप्त एनर्जी स्टोर नहीं कर पाता है. जिससे उनकी बीमारियों से लड़ने की इम्यूनिटी कम हो जाती है.
त्वचा, बाल या दांतों से संबंधित समस्याएं- अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त न्यूट्रिएंट नहीं प्राप्त करता है तो इससे उसके बाल पतले हो सकते हैं, स्किन ड्राई हो सकती हैं या उसे पुअर डेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.
ग्रोथ प्रॉब्लम- यंग लोगों को ग्रोथ और हेल्दी बोन्स के लिए पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है. कम वजन होने से हम पर्याप्त कैलोरीज को प्राप्त नहीं कर पाते हैं जिससे सही ग्रोथ नहीं हो पाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 10, 2023, 20:08 IST
[ad_2]
Source link