Home Life Style वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल बेहतर है या पैदल चलना? किससे तेजी से घटती है चर्बी

वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल बेहतर है या पैदल चलना? किससे तेजी से घटती है चर्बी

0
वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल बेहतर है या पैदल चलना? किससे तेजी से घटती है चर्बी

[ad_1]

हाइलाइट्स

जब आप बाहर घूमते हैं या वॉक करते हैं तो रास्ता उबड़-खाबड़ होता है. इसमें शरीर की गतिविधियां अलग-अलग से होती है.
ट्रेडमिल पर चलने से शरीर की गति एक ही तरह से रहती है.

Walking outdoors vs on the treadmill: अब कई अध्ययनों में यह प्रमाणित हो चुका है कि पैदल चलना सबसे बड़ी एक्सरसाइज है. इसलिए आजकल 10 हजार कदम चलने का अक्सर चैलेंज दिया जाता है. पहले के जमाने में लोग हर काम खुद से करते थे, इसलिए उन्हें मजबूरी में चलना ही होता था लेकिन समय के साथ लोगों की सुविधाएं बढ़ गई और पैदल चलने के लिए समय का अभाव होने लगा. इसका नतीजा हुआ कि कई बीमारियां बिना मतलब शरीर में आने लगी. रिसर्च में कहा जाता है कि पैदल चलने से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को बहुत कम किया जा सकता है. सबसे अच्छी बात है कि पैदल चलने में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता है. जब समय हो या तो वॉक कीजिए या जॉगिंग कीजिए. पैदल चलने के लिए जिम में ट्रेडमिल रहता है जिसपर आदमी वहीं गतिविधि अपनाता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुद से पैदल चलना ज्यादा बेहतर है या ट्रेडमिल पर चलना.

शारीरिक गतिविधियों में अंतर

इंडियन एक्सप्रेस की खबर ने फिटनेस एक्सपर्ट के हवाले से ट्रेडमिल पर वॉक और नॉर्मल वॉक में खास अंतर के बारे में बताया है. दरअसल, नॉर्मल वॉक और ट्रेडमिल पर वॉक में शरीर की गतिविधियां लगभग समान होती है लेकिन कई चीजों में बुनियादी अंतर है. पैदल चलने का परिणाम और ट्रेडमिल पर चलने का परिणाम अलग-अलग होता है. दरअसल, जब आप बाहर या पार्क में पैदल चलते हैं तो आपक हवा के दबाव के खिलाफ आगे बढ़ते हैं. इसमें हवा का प्रेशर आपके शरीर पर पड़ता है जिससे आपको ज्यादा बल लगाना पड़ता है. ट्रेडमिल पर हवा का कोई प्रतिरोध नहीं होता है. इसलिए ट्रेडमिल पर आपके शरीर में सपाट बल लगता है. वहीं जब आप बाहर वॉक करते हैं तो रास्ता सपाट नहीं होता है जबकि ट्रेडमिल पर रास्ता सपाट होता है. यही कारण है नॉर्मल वॉक वजन कम करने के लिए ज्यादा कारगर है.

बाहर घूमने के फायदे

बाहर घूमने का कई तरह से फायदा है. जब आप बाहर घूमते हैं या वॉक करते हैं तो रास्ता उबड़-खाबड़ होता है. पहाड़ों पर चलने में और ज्यादा परेशानी है. इसी तरह पेड़-पौधे, ट्रेल, पशु-पक्षी आदि के साथ का अनुभव भी मिलता है. इस स्थिति में शरीर का अंग-अंग हिलता है. इसमें कदमों की लंबाई, ताल और पैरों की पोजिशन भी अलग-अलग होती है. ट्रेडमिल पर ऐसा नहीं होता. यहां एक ही तरह का मूवमेंट होता है. लेकिन नॉर्मल वॉक में शरीर के अधिकांश मांसपेशियां हिस्सा लेते हैं.



मनोवैज्ञानिक फायदे

बाहर घूमने में एक मनोवैज्ञानिक सुकून मिलता है. बाहर की हवा, बाहर की हरियाली दिल को सुकून देती है. बाहर घूम कर लोग नए-नए दोस्त बना लेते हैं, इसे इन्जॉय करते हैं. नेचुरल ब्यूटी से मानसिक स्थिति में सुधार होता है. ट्रेडमिल पर इस तरह का सुख नहीं मिलता. ट्रेडमिल पर सब कुछ आर्टिफिशियल होता है. ट्रेडमिल पर आप कैलोरी बर्न, स्पीड आदि को नियंत्रित कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:इम्यूनिटी को सुपर बूस्ट करता है यह कारामाती फल, नाम भी नहीं सुना होगा आपने, पर है बेशकीमती

इसे भी पढ़ें: ये 4 पुराने अनाज जिंदगी में कभी नहीं होने देंगे डायबिटीज, जिसे है उसमें भी शुगर का हो जाएगा अंत, अपने आप बनेगा इंसुलिन

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

[ad_2]

Source link