Home Life Style वास्तु के अनुसार घर में काली और लाल चीटियों का आना शुभ या अशुभ, जानें यहां

वास्तु के अनुसार घर में काली और लाल चीटियों का आना शुभ या अशुभ, जानें यहां

0
वास्तु के अनुसार घर में काली और लाल चीटियों का आना शुभ या अशुभ, जानें यहां

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि लाल चीटियां सिर्फ अशुभता का संकेत देती हैं.
लाल चीटियां मुंह में अंडा लेकर आपके घर में नजर आए तो यह आपके लिए शुभ संकेत होता है.

Vastu Related To Red and Black Ants: पृथ्वी पर पाए जाने वाली सबसे पुरानी प्रजातियों में से एक है चीटी (Ants). अक्सर आपने अपने घर में चीटियां देखी होंगी. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों की ही माने तो घर में चीटियों का बार-बार निकलना कुछ ना कुछ संकेत देता है. अक्सर हमारे घरों में हमने काली चीटियों को निकलते हुए देखा होगा. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार काली चीटियों का घर में निकलना सुख और ऐश्वर्य का संकेत भी माना जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी वास्तु सलाहकार पंडिच हितेंद्र कुमार शर्मा.

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि काली चीटियों को भोजन देना पुण्य कमाने के समान होता है. इसके अलावा हमने अपने घरों में लाल चीटियों को भी देखा है. वास्तु शास्त्र में चीटियों के निकलने के अलग-अलग कारण बताए गए हैं. तो चलिए जानते हैं वास्तु (Vastu) से जुड़ी चीटियों के बारे में कुछ बातें.

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि चीटियां आपके घर में नीचे से ऊपर की ओर जा रही हैं तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऊपर की ओर जाती चीटियां आपको विकास और प्रगति का संकेत देती हैं. वहीं इसके उलट ऊपर से नीचे जाती हुई चीटियां आपको होने वाली हानि का संकेत देती हैं.

यह भी पढ़ें – मंगलवार को करें हनुमान जी के 12 नामों का जप, इसके चमत्कारिक प्रभाव कर देंगे हैरान

  • वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि यदि आपको अपने घर में सिर्फ काली चीटियां ही दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख और ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी. ज्योतिष शास्त्र में काली चीटियों को खाना खिलाना भी शुभ माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आपको घर में लाल चीटियां दिखाई देती हैं, तो यह आपके लिए हानि का संकेत हो सकता है. लाल चीटियों का घर में दिखना भविष्य की परेशानियों, विवाद और धन खर्च का संकेत होता है.

  • यदि आपको अपने चावल के बर्तन से काली चीटियां निकलती हुई दिखाई दे रही है, तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है. काली चीटियों का चावल के बर्तन में से निकलना धन आगमन का सूचक होता है. साथ ही यह आपकी भविष्य में आर्थिक तंगी दूर होने का भी संकेत देता है.

यह भी पढ़ें – पूजा-पाठ में कभी न रखें इन धातु से निर्मित पात्र, पड़ सकता है विपरीत प्रभाव

  • ऐसा बिल्कुल नहीं है कि लाल चीटियां सिर्फ अशुभता का संकेत देती हैं. यदि आपको लाल चीटियां मुंह में अंडा लेकर आपके घर में नजर आए तो यह आपके लिए शुभ संकेत होता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह आपको घर में कुछ ना कुछ नई प्रगति के बारे में संकेत देता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

[ad_2]

Source link