[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विपक्ष पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ ही होता है। इसके अलावा भाषण के शुरुआत में प्रधानमंत्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी पर तंज कसा और कहा कि उन्हें तो उनकी पार्टी भी समय नहीं देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सदन में आज एक सीक्रेट बताना चाहता हूं। ये कांग्रेस के लोग जिसका बुरा चाहते हैं उसका भला ही हो जाता है। इसके बाद पीएम मोदी ने खुद की ओर इशारा किया और कहा कि मुझे ही देख लीजिए। उनकी इस बात पर सदन में ठहाका लगने लगा।
पीएम मोदी ने कहा, मेरा पक्का विश्वास हो गया है कि विपक्ष के लोगों के सेक्रेट वरदान मिला हुआ है। वरदान यह कि ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे उसकी भलाई ही होगी। एक उदाहरण आप देखिए मौजूद है। 20 साल हो गए क्या कुछ नहीं हुआ क्या कुछ नहीं किया गया लेकिन भला ही होता गया। आपको बड़ा सीक्रेट वरदान है। मैं तीन उदाहण से इसे सिद्ध कर सकता हूं। प्रधानमंत्री ने तीन उदाहरण दिए।
बैंकिंग सेक्टर
बैंकिंग सेक्टर को लेकर पीएम मोदी ने कहा, आपको पता होगा कि इन लोगों ने बैंकिंग सेक्टर के लिए कहा था कि बैंकिंग सेक्टर डूब जाएगा। देश बर्बाद हो जाएगा। बड़े बड़े विद्वानों को विदेशों से बुलाया गया कि शायद उनकी बात कोई मान ले। हमारे बैंकों की सेहत को लेकर भांति-भांति के अफवाह उड़ाने का खूब का किया। जब इन्होंने बैंकों का बुरा चाहा तो पब्लिक सेक्टर बैंक का नेट प्रॉफिट दो गुना से ज्यादा हो गया।
यह भी पढ़ें – गुड़ का गोबर कैसे करना, उसमें ये माहिर हैं; अधीर पर पीएम का तीखा हमला
दूसरा उदाहरण-एचएएल
पीएम मोदी ने कहा, इन लोगों ने फोन बैंकिंग घोटाले की बात की। इसके कारण देश को एनपीए के गंभीर संकट में डुबो दिया था। लेकिन आज उन्होंने एनपीए का जो अंबार लगाकर गए थे उसे नई ताकत के साथ हम उससे निपटे । दूसरा उदाहरण हमारे डिफेंस के हेलिकॉप्टर बनाने वाली सरकारी कंपनी एचएएल को लेकर कितनी भली बारी बातें इन लोगों ने कही। क्या कुछ नहीं कहा गया एचएएल के लिए। दुनिया में बहुत नुकसान करने वाली भाषा का प्रयोग किया गया। कहा गया. एचएएल तबाह हो गया है। भारती डिफेंस इंडस्ट्री खत्म हो गई है। ऐसा ना जाने क्या-क्या कहा गया। जैसे आजकल खेतों मेंजाकर वीडियो शूट होता है। वैसा ही उस समय एचएएल फैक्टीर के दरवाजे पर मजदूरों की सभा करके वीडियो शूट करवाया गया था। वहां के कामगारों को बताया गया कि तुम्हारा कोई भविष्य नहीं है। व सीक्रेट ही है कि आज एचएएल सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है। एचएएल ने अपना हाई रेवेन्यू एवर रजिस्टर किया है। इनके गंभीर आरोपों के बाद भी वहां के कामगारों, कर्मचारियों को उकसाने की भरपूर कोशिश के बाद भी एचएएल देश की आन बान शान बनकर उभरा है।
तीसरा उदाहरण- एलआईसी
प्रधानमंत्री ने कहा, जिसका बुरा चाहते हैं, वो कैसे आगे बढ़ता है तीसरा उदाहरण देता हूं। आप जानते हैं कि एलआईसी के लिए क्या-क्या कहा गया था। गरीब कहां जाएंगे, बेचारा गरीब कहां जाएंगे। जितनी उनकी कल्पनाशक्ति थी जितने कागज दिए जाएंगे सारे बोल लेते थे। आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। शेयर मार्केट में रुचि लेने वालों को भी मंत्र है, आप सरकारी कंपनियों पर दांव लगा दीजिए, मुनाफा होगा। ये लोग देश की जिन संस्थाओं की मृत्यु की घोषणा करते हैं. उनका भाग्य चमक जाता है। मुझे विश्वास है कि ये जैसे देश को कोसते हैं, देश भी मजबूत होगा और लोकतंत्र भी होगा और हम तो होने ही वाले हैं।
[ad_2]
Source link