[ad_1]
हाइलाइट्स
भत्तों पर छूट तभी मिलेगी जब आपने वाकई उसे खर्च किया होगा.
इसके लिए आपको इनकम टैक्स विभाग को सबूत देने होंगे.
इसलिए बहुत जरूरी है कि खर्च की रसीद व बिल अपने पास रखें.
नई दिल्ली. वेतनभोगी नौकरीपेशा लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए सरकार उन्हें टैक्स छूट, डिडक्शन और अलाउएंस के रूप में कई तरह से राहत देती है. भारत समेत दुनियाभर में नियोक्ता अपने कर्मचारियों को अलग-अलग भत्ते/अलाउएंस मुहैया कराते हैं. भारत में आमतौर पर दिए जाने वालों भत्तों में से कुछ के नाम इस प्रकार हैं- हाउस रेंट अलाउएंस (एचआरए), लीव ट्रैवल अलाउएंस (एलटीए), डियरनेस अलाउएंस (डीए), मेडिकल अलाउएंस, चाइल्ड एजुकेशन अलाउएंस आदि.
इन सभी पर आप टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं और टैक्स की देनदारी को कुछ हद तक घटा सकते हैं. लेकिन, एक बात याद रहे कि उपरोक्त भत्तों पर छूट लेने के लिए यह जरूरी है कि ये सभी आपके सीटीसी का हिस्सा हों. अगर ऐसा नहीं होता है तो आप छूट क्लेम नहीं कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें- नौकरी बदलने पर भी पड़ती है आप पर टैक्स की मार, यहां समझें कैसे
खर्च होने पर ही मिलेगी छूट
अगर आपके सीटीसी में उपरोक्त दिए गए भत्ते शामिल हैं लेकिन आपने उसमें कोई भी भत्ता सुनिश्चित कार्य पर नहीं खर्चा है तो आपको पूरा टैक्स भरना पड़ेगा. उदाहरण के लिए अगर आपके सीटीसी में एचआरए शामिल है तो आपको वाकई उससे रेंट का भुगतान करना होगा और इस पेमेंट का प्रूफ रिटर्न भरते समय लगाना होगा तभी आपको एचआरए पर टैक्स में छूट मिलेगी. इसी तरह बच्चों की शिक्षा, उनके हॉस्टल खर्च, ट्रेवल अलाउएंस व अन्य तरह के भत्तों में भी आपको प्रूफ जमा करना होगा.
रिकॉर्ड रखना जरूरी
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि भत्तों पर छूट तभी मिलेगी जब उसका प्रूफ होगा. इसलिए जरूरी है कि आपके द्वारा किए गए खर्च की रसीद या बिल आपके पास मौजूद हो. अगर कभी आयकर विभाग आपके द्वारा किए गए क्लेम्स की जांच करता है तो आपके पास ये सारे सबूत दिखाने के लिए होने चाहिए वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं.
किसी टैक्स सलाहकार से सलाह लें
अगर आपको लगता है कि आप खुद से टैक्स संबंधी कैलकुलेशन या छूट के लिए जरूरी खर्चों को ठीक से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं तो आपको एक पेशेवर टैक्स सलाहकार की सलाह लेनी चाहिए. इससे आपको भत्ते पर मिलने वाली छूट का भरपूर फायदा उठाने में आसानी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news in hindi, Income tax, Income tax exemption, Income tax latest news, Save Money
FIRST PUBLISHED : December 19, 2022, 12:49 IST
[ad_2]
Source link