[ad_1]

skin care tips
वैलेंटाइन वीक में हर लड़की खूबसूरत और आकर्षण का खास केंद्र बनना पसंद करती है। ऐसे में दमकती त्वचा और आकर्षक चेहरे के लिए आपको सिर्फ इन ख़ास उपायों को आज़माना है! चलिए हम आपको बताते हैं वे उपाय कौन से हैं?
मलाई से मिलेगा निखार: इस खास दिन मलाई और हल्दी का मिश्रण बना कर इसे चेहरे पर लगा कर दस मिनट बाद चेहरे को साफ करें और ताजे पानी से धो डालिए इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी तथा चेहरे पर आभा लौट आएगी। चेहरे की रंगत चमकाने के लिए बेसन, चंदन तथा हल्दी का फेस पैक बना कर रोजाना चेहरे पर प्रयोग करने से आपकी त्वचा साफ होगी तथा चेहरे की रंगत में निखार आएगा।
अखरोट का स्क्रब: अखरोट के पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही को मिलाकर फेशियल स्क्रब बना लीजिए इस मिश्रण को कुछ समय तक चेहरे पर लगा रहने दीजिए। इसके पश्चात चेहरे की गोलाकार स्वरूप में हल्के से मसाज कीजिए तथा बाद में स्वच्छ पानी से धो डालिए।
करी पत्ता पेस्ट: कड़ी पत्ता को दो चम्मच जेई या चोकर, दो चम्मच गुलाब जल तथा एक चम्मच दही में मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिए जो टपकना नहीं चाहिए। इस पेस्ट को आंखों तथा होठों को छोड़कर बाकी चेहरे पर लगा लीजिए तथा आधा घंटा बाद चेहरे को धो डालिए।
बादाम से ड्राई और पिग्मेंटेड स्किन को मिलेगा इंस्टेंट निखार, जानें कैसे बनाएं Almond Face Pack?
अंडर आर्म्स के कालेपन और बदबू से हैं परेशान, आज़माएं ये घरेलू उपाय दूर हो जाएगी ये समस्या
[ad_2]
Source link