Home Life Style शनिदेव के उदय पर चंद्रग्रहण का छाया, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

शनिदेव के उदय पर चंद्रग्रहण का छाया, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

0
शनिदेव के उदय पर चंद्रग्रहण का छाया, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में समय-समय ग्रहों का राशि परिवर्तन, अस्त और उदय होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार 25 मार्च को शनि देव उदय होने जा रहे हैं और इस दिन चंद्र ग्रहण का साया भी है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को चंद्र ग्रहण लगेगा. ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. ऐसी स्थिति में होली के दिन शनि देव के उदय होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातक पर देखने को मिलेगा.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष होली का पर्व 25 मार्च को है. जब भी सूर्य देव, शनि देव से 15 डिग्री पहले होते हैं तब शनिदेव अस्त माने जाते हैं. अस्त होने का अर्थ है प्रभावहीन हो जाना. अस्त होने के दैरान माना जाता है कि ग्रह की शक्तियां कम हो जाती है. ज्योतिष गणना के अनुसार होली के दिन ही शनि अस्त से उदय होने जा रहे हैं. 25 मार्चको शनि अस्त अवस्था से निकलकर उदय होंगे. इसके बाद पूरे साल शनि उदित अवस्था में रहेंगे. शनि की इस चाल से सभी राशियां प्रभावित होंगी लेकिन कुछ को इस दौरान खूब लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को शनि के उदय होने से काफी फायदा मिलेगा. आय में वृद्धि होगी, घर में सुख शांति का माहौल रहेगा, परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जीवन में आ रहे तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां दूर होगी. व्यापार में वृद्धि होगी, सेहत में सुधार होगा, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए होली पर चंद्र ग्रहण का साया और शनि के उदय होने से कई तरह के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे, सुख शांति का माहौल रहेगा, शनि के प्रभाव से करियर में प्रमोशन की संभावना रहेगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

Tags: Astrology, Ayodhya News, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

[ad_2]

Source link