[ad_1]
हाइलाइट्स
कुंभ में 27 फरवरी से त्रिग्रही योग बना है.
इस त्रिग्रही योग के कारण सभी राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा.
शनि देव की राशि कुंभ में 27 फरवरी से त्रिग्रही योग बना है. कुंभ राशि में पहले शनि देव आए थे, उसके बाद सूर्य आए. अब बुध का भी प्रवेश 27 फरवरी से हो गया है. इस तरह से कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध के होने से त्रिग्रही योग बना है. कुंभ में बने इस त्रिग्रही योग के कारण सभी राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन तीन राशि के जातकों को लाभ होगा. उन पर भाग्य मेहरबान रहेगा, उनके जीवन में उन्नति होगी और धन लाभ भी होगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि कुंभ में बने त्रिग्रही योग से किन 3 राशिवालों को लाभ होगा.
कुंभ में त्रिग्रही योग का राशियों पर प्रभाव
वृष: कुंभ में त्रिग्रही योग के बनने से आपकी राशि के जातकों को धन लाभ होगा. आप पर भाग्य मेहरबान होगा, जिसके कारण नई नौकरी भी मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है.
यह भी पढ़ें: कुंभ में बुध का गोचर, सूर्य संग युति से बनेगा बुधादित्य योग, 8 राशिवालों की होली होगी शानदार
बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है. मान सम्मान में वृद्धि होगी.
मिथुन: आपकी राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. इस समय में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्ति की पूर्ण संभावना रहेगी. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े जातकों को कोई खुशखबर मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: मार्च 2023 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, 3 राशिवालों का होगा भाग्योदय, आर्थिक पक्ष प्रबल होने का योग
विदेश में बसने या फिर विदेश यात्रा की संभावना बन रही है. जो लोग बिजनेस करते हैं, वे अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार कर सकते हैं. इससे आपकी आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे. इस समय में आपका मन पूजा पाठ में लगेगा.
वृश्चिक: शनि, सूर्य और बुध के त्रिग्रही योग के कारण आपको गाड़ी और भवन का सुख प्राप्त हो सकता है. आप अपने लिए कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं या रहने के लिए मकान भी ले सकते हैं. इससे जुड़े बिजनेस करने वालों को भी धन का अच्छा लाभ हो सकता है.
नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों को अपने करियर में सफलता मिलेगी और उन्नति होगी. सेहत का ध्यान रखना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : February 28, 2023, 09:23 IST
[ad_2]
Source link