[ad_1]
न्यूयार्क. शादी यानी जश्न का माहौल, लेकिन कुछ शादियों में बेहद दुखद घटनाएं भी देखने को मिलती हैं. ऐसी ही एक घटना हाल ही में टेक्सास के नेब्रास्का में घटी है. यहां एक 62 वर्षीय बुजुर्ग ने शादी समारोह में आसमान में बंदूक से फायरिंग की. लेकिन गोली बगल में खड़े उनके पोते को लग गई. जिससे शादी हॉल में हड़कंप मच गया. यह हादसा बंदूक की खराबी की वजह से हुआ.
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, 62 साल के शख्स की पहचान माइकल गार्डनर के रूप में हुई है. गार्डनर ने जश्न में आसमान में गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन बंदूक खराब होने से गोली गार्डनर के 12 वर्षीय पोते के कंधे पर लग गई. जिसके तुरंत बाद लड़के को ओमाहा के एक अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज कराया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह पिएटा 1860 स्नब नोज रिवॉल्वर थी. पुलिस अधिकारी बेन हाउचिन ने कहा, “लड़के को ओमाहा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.” इस घटना के बाद गार्डनर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
VIDEO: कपल कर रहे थे डांस, तभी लगी आग, लाशों के ढेर में तब्दील हो गया शादी समारोह

मालूम हो कि हाल ही में इराक में एक भयानक हादसा हुआ था. यहां एक शादी समारोह में आग लग गई थी और 100 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से समारोह हॉल, जो शादी के शोर से गुलजार था वह श्मशान में बदल गया. यह घातक दुर्घटना पिछले सप्ताह इराक के मोसुल के बाहरी इलाके अल-हमदानिया में एक समारोह हॉल में हुई थी.
.
Tags: America, Gun Fire, Wedding Function
FIRST PUBLISHED : October 5, 2023, 10:02 IST
[ad_2]
Source link