Home Life Style शादी से हफ्ताभर पहले दुल्हन लेती हैं ये ब्यूटी सर्विस, निखार के लिए हैं जरूरी

शादी से हफ्ताभर पहले दुल्हन लेती हैं ये ब्यूटी सर्विस, निखार के लिए हैं जरूरी

0
शादी से हफ्ताभर पहले दुल्हन लेती हैं ये ब्यूटी सर्विस, निखार के लिए हैं जरूरी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हर किसी की लाइफ में शादी एक खास इवेंट होता है। एक बार जब शादी फिक्स हो जाती है तो सभी लोग तैयारियों में जुट जाते हैं। दुल्हा-दल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। नॉर्मल कपड़ों से लेकर लहंगा खरीदने तक सब कुछ अच्छे से अच्छा खरीदने की कोशिश करते हैं। इन सभी चीजों के अलावा दुल्हन निखार और फ्लॉलेस स्किन के लिए भी कई ब्यूटी सर्विस लेती हैं। इसी के साथ रंगत पर कोई फर्क ना आने के लिए वह शादी से एक हफ्ते पहले बाहर निकलना बंद कर देती हैं और उन चीजों पर फोकस करती हैं जो उनकी स्किन को निखारने में मदद करते हैं। यहां देखिए उन ब्यूटी सर्विसेस के बारे में जिन्हें दुल्हन जरूर करवाती हैं।

वैक्सिंग

होने वाली दुल्हनें वैक्सिंग भी शादी से हफ्ताभर पहले कम्पलीट करवा सकती हैं। ताकी प्री वेडिंग फंक्शन्स में स्किन हेयर फ्री दिखाई दे। इसी के साथ कॉमन वैक्सिंग से ब्राइडल वैक्सिंग थोड़ी अलग होती है क्योंकि इसमें सिर्फ लेग्स और हैंड्स ही नहीं बल्कि फुल बॉडी वैक्स की जाती है।

मैनीक्योर-पेडीक्योर

मैनीक्योर और पेडीक्योर दोनों के बाद से हाथ और पैर पूरी तरह चमकने लगते हैं। इस ट्रीटमेंट के बाद नेल्स साफ हो जाते हैं और हाथ-पैर काफी ज्यादा सॉफ्ट हो जाते हैं। अगर आप हफ्ता भर पहले ये सर्विस करवा रही हैं तो फिर पैरों को साफ रखने के लिए मौजे पहनें। 

थ्रेड वर्क

आईब्रो की एक अच्छी शेप लुक को काफी हद तक इंहेंस कर देती है। ऐसे में थ्रेड वर्क करवाना जरूरी है। आमूमन ब्राइड्स शादी से हफ्ताभर पहले ही थ्रेडिंग कम्पलीट करवा लेती हैं। हालांकि, इससे पहले ग्रोथ को अच्छी तरह से बढ़ने दें। 

हेयर केयर 

स्किन के साथ बालों पर ध्यान देना भी जरूरी है। प्री-ब्राइडल सेशन्स के दौरान बालों का खास ख्याल रखें। इसके लिए स्पा करवा सकते हैं। ध्यान रखें की शादी से पहले स्मूदनिंग जैसे ट्रीटमेंट से बचें, क्योंकि शादी पर होने वाली हेयर स्टाइलिंग के कारण ये खराब हो सकते हैं। 

गोरी स्किन पाने के लिए आटे से करें फेशियल, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

[ad_2]

Source link