Home Sports शुभमन गिल नंबर 1 बल्लेबाज! टॉप-5 में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल

शुभमन गिल नंबर 1 बल्लेबाज! टॉप-5 में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल

0
शुभमन गिल नंबर 1 बल्लेबाज! टॉप-5 में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल

[ad_1]

शुभमन गिल- India TV Hindi

Image Source : PTI
शुभमन गिल

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया को झटका लगा और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वो स्थान छीनते हुए भारत को नंबर दो पर खिसकाया। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल ने अपनी जगह को कायम रखा है। उधर रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी ताजा रैंकिंग में फायदा मिला। अब अगर आंकड़ों की बात करें तो एक मामले में शुभमन गिल अभी तक नंबर 1 बल्लेबाज हैं तो टॉप-5 में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी शामिल हैं।

दरअसल हम बात कर रहे हैं इस साल अभी तक सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की। इस मामले में भारत के युवा ओपनर और उभरते हुए स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल टॉप पर हैं। वहीं टॉप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी मौजूद हैं। इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और नेपाल के आसिफ शेख शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में एक धुआंधार सेंचुरी भी लगाई थी। अगर अंतर की बात करें तो शुभमन गिल इस लिस्ट में नंबर दो पर काबिज विराट कोहली से खासा आगे हैं। 

साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन 

  1. शुभमन गिल- 624 रन (9 पारी)
  2. विराट कोहली- 427 रन (9 पारी)
  3. आसिफ शेख- 418 रन (12 पारी)
  4. जोस बटलर- 372 रन (9 पारी)
  5. रोहित शर्मा- 371 रन (8 पारी)

शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने के बाद (जनवरी 2023)

Image Source : PTI

शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने के बाद (जनवरी 2023)

अब 31 मार्च से भारत की मशहूर टी20 लीग (IPL) का आगाज हो रहा है। ऐसे में अब अगले दो महीनों के लिए वनडे क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल काफी कम संख्या में नजर आ सकता है। फिलहाल मौजूदा सूची में भारत के युवा शुभमन गिल ने कमाल कर रखा है। उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं नजर आ रहा है। इस साल उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 शतक और एक अर्धशतक वनडे क्रिकेट में लगाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने डबल सेंचुरी भी लगाई थी। 208 उनका सर्वोच्च स्कोर है। टी20 इंटरनेशनल में भी गिल ने कमाल करते हुए शतक इसी साल लगाया था। टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में भी उनके नाम 100 से ऊपर रन दर्ज हुए थे। यानी इस साल के शुरुआती तीन महीनों में ही गिल ने धमाल मचा दिया है और कुल 5 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link