Home National श्रीनगर: राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होने पर 14 लोग गिरफ्तार

श्रीनगर: राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होने पर 14 लोग गिरफ्तार

0
श्रीनगर: राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होने पर 14 लोग गिरफ्तार

[ad_1]

jammu kashmir police - India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन

श्रीनगर में जून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने में असफल रहने पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया कि राष्ट्रगान बजते समय सभी लोग खड़े रहें। 

25 जून के कार्यक्रम में राष्ट्रगान पर नहीं हुए थे खड़े

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 25 जून को आयोजित ‘पेडल फॉर पीस’ साइकलिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजाया गया लेकिन उस दौरान कुछ लोग खड़े नहीं हुए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्रगान का ‘‘अपमान’’ किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया और कथित उल्लंघन की जांच शुरू की। 

केंद्रीय कारागार में भेजे गए 14 गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धाराओं 107 और 151 के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों धाराएं अधिकारियों को अपराध की आशंका होने पर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने का अधिकार देती हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को यहां केंद्रीय कारागार में भेजा गया है।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

NCP में कब्ज़े की जंग जारी, कार्यकारिणी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे शरद पवार; अजित के खिलाफ आ सकता है प्रस्ताव 

NCP की टूट के बाद एक्टिव हुई राजस्थान कांग्रेस? पायलट-गहलोत के साथ मीटिंग करेंगे राहुल और खरगे
 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link