[ad_1]
रिपोर्ट- कमल पिमोली
श्रीनगर गढ़वाल. बाजार देसी-विदेशी कॉस्मेटिक्स से भरा पड़ा है. लेकिन फैशन के इस दौर में भी दादी नानी के घरेलु नुस्खे ही कारगर हैं. इनसे त्वचा निखर और चमक उठती है. उत्तराखंड में देसी चीजों से ही फेस पैक बनाए जा रहे हैं. इनकी डिमांड देशभर में है.
लोग अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं. खासतौर पर युवा वर्ग में हेल्थ, फिटनेस के साथ लुक को लेकर तनाव देखा जाता है. हर कोई खुद को तरोताजा रखने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करता है. आजकल हर्बल पर जोर है. डल हो चुकी त्वचा पर निखार के लिए हर्बल फेस पैक का इस्तेमाल करता है. इसी फेस पैक को उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के डॉ ह्यूमन ऑर्गेनिक फर्म ने अपने रोजगार का जरिया बनाया है. यहां वैसे तो अन्य कई प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियों से युक्त चाय, पहाड़ी दालें और ऑर्गेनिक उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन यहां ऑर्गेनिक तरह से बनाया गया फेस पैक अपने आप में खास है.
मां के नुस्खे
डॉ ह्यूमन फर्म के इंचार्ज ध्रुव बुटोला ने जानकारी दी कि केमिकल फ्री और ऑर्गेनिक के कॉन्सेप्ट के साथ उनकी मां ने ये काम शुरू किया था. काम इतना बढ़ चुका है कि यह र्स्टाटअप वर्तमान में गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में चल रहा है. रुद्रप्रयाग, देहरादून में उनकी फैक्ट्री है, जहां से प्रोडक्शन किया जाता है. रुद्रप्रयाग के इंद्रनगर में फेस पैक प्रोडक्शन का काम होता है. वह कहते हैं इन फेस पैक को बनाने में किसी भी तरह का रसायन प्रयोग में नहीं लाया जाता.
पूरी तरह ऑर्गेनिक
ध्रुव कहते हैं उनका प्रोडक्ट पूरी तरह ऑर्गेनिक है. इसे हर्बल तरीके से निर्माण किया जाता है. उनके पास 7 वैरायटी के फेस पैक मौजूद हैं. जिनमें ऑरेंज, नीम, रोजमेरी, एलोवेरा, मुलतानी मिट्टी आदि शामिल हैं. यह फेस पैक रूखी त्वचा और ऑइली स्किन दोनों के लिए लाभदायक हैं.
संतरे के छिलके से फेस पैक
ध्रुव बताते हैं कि ऑरेंज फेस पैक के लिए संतरे के छिलकों का प्रयोग किया जाता है. लोग संतरे, माल्टे खाकर उनके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन वह छिलकों का प्रयोग कर फेस पैक तैयार करते हैं. इसके लिए जूस बनाने वाले स्व सहायता समूहों से छिलके उपलब्ध हो जाते हैं. इसी तरह नीम फैस पेक के लिए भी नीम की पत्तियों का प्रयोग और एलोवेरा के लिए एलोवेरा के बाहरी छिलके का प्रयोग ड्राई कर पाउडर बनाया जाता है. वह कहते हैं इनमें किसी तरह के रसायन का मिश्रण न होने के कारण यह चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाता. इन उत्पादों में मौजूद गुण चेहरे को साफ और तरोताजा रखने में भी मदद करते हैं. उनके फेस पैक की कीमत 20 से 35 रुपये (50 ग्राम) के बीच है.
भारत के किसी भी कोने से खरीदें प्रोडक्ट
ध्रुव बटोला ने जानकारी दी कि उनके पास 22 वैरायटी की ग्रीन टी और 7 प्रकार की डिप टी भी उपलब्ध है. धूप और अगरबत्ती का प्रोडक्शन भी उनकी फर्म करती है. पहाड़ की दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों से वह चाय तैयार करते हैं, जो हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी होती हैं. अगर कोई उनसे प्रोडक्ट लेना चाहता है, तो वह व्हाट्सएप नंबर 8755447717 पर संपर्क कर सकता है. वह पूरे भारत में सामान डिलीवर करते हैं.
.
Tags: Beauty Tips, Beauty treatments, Cosmetics, Local18, Pauri Garhwal News
FIRST PUBLISHED : February 26, 2024, 22:08 IST
[ad_2]
Source link