Home Tech & Gadget सबसे मजबूत फोन ला रही है Nokia, मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती और धांसू फीचर्स; जानें कीमत

सबसे मजबूत फोन ला रही है Nokia, मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती और धांसू फीचर्स; जानें कीमत

0
सबसे मजबूत फोन ला रही है Nokia, मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती और धांसू फीचर्स; जानें कीमत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

एक वक्त था जब नोकिया स्मार्टफोन्स मजबूती का दूसरा नाम हुआ करते थे और अब अपनी ब्रैंडिंग के साथ कंपनी नया रगेड स्मार्टफोन Nokia XR30 लॉन्च करने जा रही है। ब्रैंड की ओर से करीब दो साल पहले Nokia XR20 रगेड स्मार्टफोन पेश किया गया था, जिसके सक्सेसर के तौर पर अब नया Nokia XR30 लॉन्च होने वाला है। नए डिवाइस का नाम लीक्स में Nokia Sentry 5G सामने आया है और इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी पता चली है।

WinFuture ने अपनी रिपोर्ट में नए नोकिया स्मार्टफोन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह डिवाइस ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शंस में दिखा है। नए Nokia XR30 का डिजाइन पिछले फोन के डिजाइन से मिलता-जुलता है और इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इस स्मार्टफोन में भी बीच में पंच-होल वाला डिस्प्ले दिया गया है और तस्वीरों में प्लास्टिक शेल नजर आ रहा है। इस फोन में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस भी मिल सकती है। 

क्लासिक फीचर फोन का अपग्रेड लाई Nokia, नए फोन की कीमत 2,500 रुपये से कम

मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और धांसू फीचर्स

सामने आया है कि Nokia XR30 में इसके पिछले मॉडल की तरह ही MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलेगा। यानी कि मजबूती के मामले में यह स्मार्टफोन दमदार होने वाला है। फोन के दाईं ओर पावर बटन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉल्यूम बटन्स दिख रहे हैं। इसके अलावा बाईं ओर एक सिंगल बटन दिख रहा है, जिसे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर पाएंगे। इसमें 64MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। 

Nokia का गजब स्मार्टफोन, खराब हुआ तो आप खुद कर सकेंगे रिपेयर; जानें कैसे

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए नोकिया फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है और इसकी 4600mAh क्षमता वाली बैटरी को कंपनी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। लीक्स और पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिवाइस को नोकिया करीब 499 डॉलर के प्राइस टैग पर उतार सकती है और इसमें लेटेस्ट Android 13 वर्जन का सपोर्ट मिल सकता है। 

[ad_2]

Source link