Home Business सरिया बनाने वाली कंपनी में दो दिन से अपर सर्किट, बाजार खुलते ही 20% चढ़ गया शेयर

सरिया बनाने वाली कंपनी में दो दिन से अपर सर्किट, बाजार खुलते ही 20% चढ़ गया शेयर

0
सरिया बनाने वाली कंपनी में दो दिन से अपर सर्किट, बाजार खुलते ही 20% चढ़ गया शेयर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शेयर बाजार में जहां एक तरफ भारी गिरावट देखने को मिली है। तो वहीं दूसरी तरफ सरिया बनाने वाली कंपनी के शेयरों का भाव बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अशोका मेटकास्ट लिमिटेड (Ashoka Metcast Ltd) के शेयरों में आज फिर 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इससे पहले कंपनी के शेयरों में कल 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया था। 

बुधवार को जब बाजार खुले उसी के बाद से ही इस सरिया बनाने वाली कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कुछ ही देर Ashoka Metcast Ltd के शेयर 20 प्रतिशत तक की छलांग लगाने में सफल हो गए। और कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई 14.47 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। बता दें, इस कम चर्चित कंपनी के शेयरों में पिछले 5 दिनों के दौरान 44 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 

इस आईपीओ ने निवेशकों का पैसा 7 महीने में किया डबल, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो 

कैसा रहा साल 2022 

एक साल पहले जिस किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया होगा उसको अबतक 70 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिल चुका होगा। वहीं, पिछले 6 महीने में इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयरों में 80 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी के शेयरों उछाल का सिलसिला बीते एक महीने के दौरान भी देखने को मिला है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 36.17 करोड़ रुपये का है। 

[ad_2]

Source link