[ad_1]
तुलसी की चाय बनाएं: औषधीय तत्वों से भरपूर तुलसी को एटीं-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल तत्वों का बेस्ट सोर्स माना जाता है. जिसके चलते तुलसी की चाय हेल्थ मेंटेन रखने के साथ-साछ इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार होती है. तुलसी की चाय बनाने के लिए पानी में तुलसी की पत्ती और इलाइची डालकर 2 मिनट तक उबालें. फिर इस पानी को छानकर इसमें शहद और नींबू का रस मिला लें. अब गर्मा गर्म तुलसी चाय का सेवन करें.(Image-Canva)
अदरक वाली चाय पिएं: एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर अदरक वाली चाय सर्दियों में सर्दी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों को दूर रखने में सहायक होती है. इसे बनाने के लिए पानी में अदरक डालकर उबालें. अब इस पानी को छानकर इसमें शहद, दालचीनी, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर पिएं. इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी.(Image-Canva)
दालचीनी की चाय ट्राई करें: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप दालचीनी की चाय भी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को पानी में डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दें और इसे ढक्कन से ढक दें. अब 15 मिनट बाद इस पानी को छानकर इसमें शहद मिक्स करें और गर्मा गर्म दालचीनी चाय का आनंद लें.(Image-Canva)
काली मिर्च की चाय बनाएं: सर्दियों मे काली मिर्च का सेवन भी सेहत के लिए बेस्ट माना जाता है. ऐसे में काली मिर्च की चाय बनाने के लिए पैन में 2 कप पानी उबालें. अब इस पानी में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और अदरक डालकर उबाल आने का इंतजार करें. इसके बाद चाय को छानकर इसमें नींबू का रस और शहद मिक्स कर दें. अब इस चाय का सेवन करें.(Image-Canva)
हल्दी वाली चाय टेस्ट करें: औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाली चाय का सेवन भी सर्दियों में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए पैन में पानी उबालें. अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 3-4 काली मिर्च डालकर उबाल लें. फिर इस पानी को छानें और इसमें शहद मिक्स कर दें. आपकी हल्दी वाली चाय तैयार है.(Image-Canva)(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health tips, Lifestyle, Tea, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 20:52 IST
[ad_2]
Source link