[ad_1]
हाइलाइट्स
पीरियड पेन कम करने के लिए हीटिंग पैड का प्रयोग कर सकते हैं.
गुनगुने पानी से नहाने से भी आपको दर्द से राहत मिल सकती है.
Tips To Relief From Winter Period Pain: पीरियड्स के दौरान हर महिला अलग-अलग अनुभव करती है. खासकर सर्दी के मौसम में पीरियड्स पेन की समस्या अधिकतर महिलाओं को परेशान करती है. गर्मियों की तुलना में सर्दियों में पेट और कमर दर्द अधिक बढ़ जाता है. इसका मुख्य कारण है ओवेरियन एक्टिविटी में कमी या उसका कम सक्रिय होना. इसके अलावा विटामिन डी की कमी, ब्लड फ्लो में कमी और आर्टरीज में संकुचन से पीरियड्स के लक्षणों में बदलाव आता है जिसके परिणामस्वरूप पीरियड साइकिल अनियमित हो जाती है और दर्द भी बढ़ सकता है. कई बार पीरियड पेन इतना बढ़ जाता है कि पेन किलर का सहारा लेना पड़ सकता है. पीरियड्स से जुड़ी तमाम समस्याओं से डील करने के लिए कुछ इफेक्टिव टिप्स अपनाए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
ठंड पीरियड्स को ऐसे करती है प्रभावित
हार्मोनल इमबैलेंस– वुमेंस हेल्थ डॉट कॉम के अनुसार सर्दी के मौसम में तापमान गिरने के साथ लोगों के मूड में भी परिवर्तन आने लगता है. धूप की कमी के कारण एंडोक्राइन सिस्टम और थायरॉइड धीमा हो सकता है. थायरॉइड के धीमा होने से मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ सकता है. लंबी अवधि तक ऐसी स्थिति होना पीरियड पेन को बढ़ा सकती है.
पीरियड्स से पहले के लक्षण- सर्दियों के दौरान फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो जाती है जिसमें कारण प्रीमेंस्ट्रूअल लक्षणों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही मूड स्विंग्स की समस्या भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: कोल्ड इनटॉलरेंस में रोगी को लगती है ज्यादा ठंड, जानें कारण और बचाव के उपाय
पीरियड पेन– ठंडा मौसम ब्लड वैसल्स को संकुचित कर सकता है जिससे ब्लड फ्लो के लिए एक संकरा मार्ग बन जाता है. इससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है जिसके कारण पीरियड पेन बढ़ जाता है.
पीरियड साइकिल– गर्मियों की तुलना में फॉलिक स्टीमुलेटिंग हार्मोन का स्त्राव कम होता है जिस वजह से पीरियड साइकिल में बदलाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बच्चे को हो जाए सर्दी-जुकाम तो ऐसे करें उपचार, कब डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी
कैसे करें पीरियड पेन से डील?
– गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का उपयोग करके ऐंठन और दर्द को कम किया जा सकता है.
– अधिक दर्द होने पर ओवर द काउंटर इबुप्रोफेन और पेरासिटामोल जैसी दवाएं ले सकते हैं.
– गुनगुने पानी से नहाने या शॉवर लेने से दर्द को कम किया जा सकता है.
–पेट के निचले हिस्से, बाजू और पीठ पर करीब 20 मिनट तक मालिश करने से भी मदद मिल सकती है.
– योग करने से भी दर्द को कम किया जा सकता है.
– पीरियड्स के दौरान खट्टा या मसालेदार खाने से परहेज करें. ये खाद्य पदार्थ ऐंठन और दर्द को बढ़ा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 08:14 IST
[ad_2]
Source link