[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
itel तेजी से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। सस्ते फोन के बाद, अब ब्रांड अपने यूनिक ईयरबड्स लॉन्च करने की तैयारी में है। अब आईटेल ओपन-ईयर बड्स इस सप्ताह भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 91मोबाइल्स और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रांड ऑडियो एक्सेसरीज के नए सेगमेंट में अपनी शुरुआत करेगा और बाहरी एक्टिविटी के शौकीनों की जरूरतों को पूरा करेगा। 91मोबाइल्स ने लॉन्च से पहले आईटेल ओपन-ईयर बड्स की झलक दिखाने वाला रेंडर भी जारी किया है। आइए नजर डालते हैं आईटेल ओपन-ईयर बड्स के बारे में अब तक सामने आई डिटेल्स पर…
इतनी होगी itel Open-Ear Buds की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले से जुड़े करीबी सूत्रों से पता चला है कि आने वाली ऑडियो एक्सेसरी एक किफायती प्रोडक्ट होगी। कहा जा रहा है कि आईटेल ओपन-ईयर बड्स की भारत में कीमत लगभग 2,000 रुपये होगी।
भारत में कब लॉन्च होंगे itel Open-Ear Buds
लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटेल ओपन-ईयर बड्स इस हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि सटीक डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे सप्ताह के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।
सस्ता हुआ 200MP कैमरे वाला 5G फोन, पूरे ₹6000 की छूट; साथ 30W चार्जर FREE
itel Open-Ear Buds की खासियत
इस समय आईटेल ओपन-इयर बड्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, 91 मोबाइल्स द्वारा शेयर किए गए रेंडर से अपकमिंग डिवाइस की डिजाइन का पता चलता है। रेंडर के अनुसार, आईटेल ओपन-इयर बड्स एक स्लीक और ट्रेंडी नेकबैंड डिजाइन के साथ आएगा। रेंडर में एक सिलिकॉन स्ट्रैप भ देखा जा सकता है, जो सिर के पीछे जाता है और इसमें ईयर-टिप्स लगे हैं, जो कानों में कंफर्टेबल फिट के लिए डिजाइन किए गए हैं।
इसके अलावा, कहा जा रहा है कि इन ईयरबड्स में एक स्लीक टाइटेनियम बॉडी भी मिलेगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह लाइटवेट और एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, आईटेल ओपन-ईयर बड्स का उद्देश्य टेक-लवर्स जेन जेड लोगों को एक प्रॉमिसिंग परफॉर्मेंस प्रदान करना है। उनका यह भी कहना है कि ये ईयरबड यूजर के एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देंगे और सेफ्टी के लिए यूजर को आसपास के वातावरण से भी जागरूक रखेंगे।
[ad_2]
Source link