Home Life Style साउथ इंडियन डिश पसंद हैं तो बनाएं रवा डोसा, ब्रेकफास्ट के लिए रहेगा परफेक्ट, बच्चे भी करेंगे पसंद

साउथ इंडियन डिश पसंद हैं तो बनाएं रवा डोसा, ब्रेकफास्ट के लिए रहेगा परफेक्ट, बच्चे भी करेंगे पसंद

0
साउथ इंडियन डिश पसंद हैं तो बनाएं रवा डोसा, ब्रेकफास्ट के लिए रहेगा परफेक्ट, बच्चे भी करेंगे पसंद

[ad_1]

हाइलाइट्स

ब्रेकफास्ट के तौर डोसा की कई वैराइटीज़ को पसंद किया जाता है.
साउथ इंडियन फूड डोसा अब फेमस स्ट्रीट फूड के तौर पर पहचाना जाता है.

रवा डोसा रेसिपी (Rava Dosa Recipe): साउथ इंडियन फूड में रवा डोसा को पसंद करने वालों की कमी नहीं हैं. डोसा का नाम सुनते ही कई लोगों के तो मुंह में पानी आने लगता है. डोसा भले ही साउथ इंडियन डिश हो लेकिन अब ये पूरे देश का फेमस स्ट्रीट फूड बन चुका है. डोसे ने अब घरों तक भी अपनी पहुंच बना ली है और कई तरह से डोसा बनाया जाने लगा है. आज हम बात कर रहे हैं रवा डोसा की. रवा डोसा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है जो कि कम वक्त में बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद भी काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर बच्चे रवा डोसा बढ़े चाव से खाते हैं.

सादा डोसा, मसाला डोसा से लेकर पनीर डोसा, रवा डोसा तक इसकी कई वैराइटीज़ हैं जो काफी लोकप्रिय हैं. आप अगर ब्रेकफास्ट में रवा डोसा बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप कम वक्त में ही इसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं रवा डोसा बनाने की विधि.

इसे भी पढ़ें: गाजर या मूंग नहीं सर्दियों में खाएं मटर का हलवा, मिलेगा भरपूर पोषण, 10 मिनट में हो जाएगा तैयार

रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री
सूजी(रवा) – 1 कप
चावल आटा – 1 कप
अदरक कटा – 1/2 इंच
हरी मिर्च कटी – 3
जीरा – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
रोस्टेड काजू – 3 टी स्पून
तेल -ज़रूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

रवा डोसा बनाने की विधि
रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में रवा डालें और उसमें चावल का आटा मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उसमें जीरा, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें. अब मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद डो तैयार कर लें. इसके बाद डो को ढककर कुछ घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें. इस बीच एक बाउल में रोस्टेड काजू, हरी मिर्च, काली मिर्च और अदरक को एक बाउल में अलग रख दें.

अब एक नॉनस्टिक पैन/ तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर उसे चारों ओर फैलाकर सहत को चिकनी कर दें. अब डो को एक बार अच्छे से फेंटे और फिर एक कटोरी में घोल लेकर उसे तवे पर बीच में डाल दें. इसके बाद उसे ज्यादा से ज्यादा पतला करते हुए फैलाएं. कुछ देर तक डोसा सेकने के बाद उसके ऊपर काजू, हरी मिर्च का मिश्रण डालकर फैलाएं.

इसे भी पढ़ें: Breakfast Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं टेस्टी हलवा, मिलेगा लाजवाब स्वाद, ईज़ी रेसिपी करें फॉलो

अब डोसे के किनारों पर तेल लगाएं और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें. उसके बाद डोसे को फोल्ट करने के बाद तवे से उतारकर एक प्लेट में रखें. इसी तरह एक-एक कर सारे रवा डोसा तैयार कर लें. इन्हें नारियल चटनी, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link