Home World साउथ कोरिया में अमेरिका के इस कदम से भड़का तानाशाह,दाग दी दो बैलेस्टिक मिसाइल

साउथ कोरिया में अमेरिका के इस कदम से भड़का तानाशाह,दाग दी दो बैलेस्टिक मिसाइल

0
साउथ कोरिया में अमेरिका के इस कदम से भड़का तानाशाह,दाग दी दो बैलेस्टिक मिसाइल

[ad_1]

हाइलाइट्स

प्योंगयांग के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दागीं ये दोनों बैलिस्टिक मिसाइल
साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया के मिसाइल लॉन्च की कड़ी निंदा की
अमेरिका ने 40 सालों में पहली बार न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल दागने वाली पनडुब्बी को साउथ कोरिया भेजा

North Korea Ballistic Missiles Test: नॉर्थ कोर‍िया (North Korea) आए द‍िन कोई न कोई ऐसी हरकत करता रहता है ज‍िससे कोर‍ियाई प्रायद्वीप (Korean Peninsula) में तनाव पैदा हो जाता है. अब ताजा मामला शॉर्ट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों (Ballistic Missiles Test) को दागने का है. इन म‍िसाइलों की लॉन्‍च‍िंग नॉर्थ कोर‍िया की ओर से ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका ने 40 सालों में पहली बार न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल दागने वाली पनडुब्बी (Nuclear Submarines) साउथ कोरिया भेजी है.

पनडुब्बी के साउथ कोरिया पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही नॉर्थ कोरिया ने अपने पूर्वी तट (East Sea) से दो मिसाइलों को लॉन्च कर डाला. इसके बाद कोर‍ियाई प्रायद्वीप में टेंशन बन गई है. योनहाप समाचार एजेंसी ने साउथ कोरियाई सैन्य अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि नॉर्थ कोरिया ने बुधवार (19 जुलाई) की सुबह प्योंगयांग के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लगभग 3:30 बजे और 3:46 बजे दो शॉर्ट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलें दाग कर सबको हैरान कर द‍िया.

ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया में घुसा अमेरिकी सैनिक, किंग जोंग-उन की सेना ने हिरासत में लिया, रिहा कराने में जुटा संयुक्‍त राष्‍ट्र

योनहाप समाचार एजेंसी की रि‍पोर्ट के मुताबि‍क नॉर्थ कोरिया की शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ने करीब 550 किलोमीटर (340 मील) तक उड़ान भरी. अमेरिका की यूएसएस (USS) कैंटकी ओहियो कैटेगरी की बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missiles) दागने वाली पनडुब्बी मंगलवार को साउथ कोरिया (South Korea) के बुसान बंदरगाह (Busan Port) के लिए रवाना हुई थी. लेक‍िन जैसे ही इस पनडुब्बी के साउथ कोरिया पहुंचने की सूचना नॉर्थ कोर‍िया को म‍िली तो उसने अगले ही द‍िन बुधवार को दो शॉर्ट रेंज बैल‍िस्‍टि‍क म‍िसाइलें लॉन्च कर डाली. इस बैल‍िस्‍ट‍िक म‍िसाइल लॉन्‍च के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है.

उधर, नॉर्थ कोर‍िया की इस हरकत पर साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का कहना है क‍ि नॉर्थ कोरियाई मिसाइल जापान के आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं. हालांकि, मिसाइल से किसी भी तरह का कोई नुकसान होने की खबर नहीं है. साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया के मिसाइल लॉन्च की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरा है. साउथ कोरिया और अमेरिकी सेनाएं नॉर्थ कोरिया के हर तरह के एक्शन पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. साउथ कोर‍िया ने नॉर्थ कोर‍िया की इस हरकत को यूएन स‍िक्‍योर‍िटी काउंस‍िल र‍िज्‍यूलेशन का सीधा उल्‍लंघन भी बताया है.

इस मामले पर यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड का कहना है क‍ि नॉर्थ कोरिया की तरफ से मिसाइल लॉन्च करने की जानकारी म‍िली है. वो सहयोगियों और साझेदारों से बातचीत कर रहा है. कमांड ने साउथ कोरिया का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा क‍ि हालांकि हमने आकलन किया है कि ये घटनाएं अमेरिकी कर्मियों, क्षेत्र या हमारे सहयोगियों के लिए खतरा पैदा नहीं करती हैं, लेकिन मिसाइल लॉन्चिंग डीपीआरके (DPRK) के अवैध हथियार कार्यक्रम के अस्थिर प्रभाव को उजागर करती हैं.

Tags: Kim Jong Un, North Korea, North korea tension, South korea, World news in hindi

[ad_2]

Source link