Home Entertainment सारा खान ने दी तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि, जीशान खान को लगाई फटकार, बोलीं- ‘रिलेशनशिप में क्यों…’

सारा खान ने दी तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि, जीशान खान को लगाई फटकार, बोलीं- ‘रिलेशनशिप में क्यों…’

0
सारा खान ने दी तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि, जीशान खान को लगाई फटकार, बोलीं- ‘रिलेशनशिप में क्यों…’

[ad_1]

मुंबई. अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की खुदकुशी (tunisha sharma suicide case) की खबर ने सभी चौंका दिया था. महज 20 साल की बेहद टेलेंटेड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खबर से पूरा बॉलीवुड सन्न रह गया. महज 20 साल की उम्र में 3 से ज्यादा बड़ी फिल्में और 7 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम करने वाली तुनिषा की मौत की खबर से हर कोई परेशान हो गया.

तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के बाद अब सारा खान ने भी इमोशनल नोट पोस्ट किया है. साथ ही तुनिषा के बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान (sheezan khan)को भी इनडायरेक्टली फटकार लगाते हुए मेंटल हेल्थ की बात की है. सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि जब प्यार निभा नहीं सकते तो किसी की जिंदगी खराब करने का कोई हक नहीं है. क्योंकि इसकी कीमत परिवार को चुकानी पड़ती है.

सारा ने लिखा लंबा-चौंड़ा पोस्ट
सारा खान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘एक और अहम जिंदगी खो दी. यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है जब आप प्यार में होते हो तो यह सबसे शानदार अनुभव होता है लेकिन प्यार में धोखा मिलना सबसे खतरनाक साबित हो सकता है. इससे आपकी भावनाओं को गहरी चोट पहुंचती है. इससे व्यक्ति अपनी जिंदगी भी खत्म करने के बारे में सोच सकता है. जब आप अपने रिश्ते में ईमानदार नहीं रह सकते तो आपको रिलेशनशिप में आने का कोई हक नहीं है.

किसी की भावनाओं के साथ खेलना ठीक बात नहीं है. इससे किसी का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है और डिप्रेशन के साथ सुसाइड जैसे खयाल आना भी कोई अचरज की बात नहीं है. साथ ही इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है. किसी के साथ धोखा करने की कानूनी तौर पर गंभीर सजा होनी चाहिए.

tunisha sharma, tunisha sharma suicide case sara khan, sara khan pens emotional note, sara khan accused sheezan khan, tunisha sharma mother vanita sharma, tunisha sharma suicide case, tunisha sharma news, tunisha sharma mother video, tunisha sharma family, tunisha sharma death reason, tunisha sharma death photos, tunisha sharma death, tunisha sharma ali baba, tunisha sharma age, tunisha sharma news, tunisha sharma suicide news, tunisha sharma latest news, Tunisha Sharma death, Tunisha Sharma death news, Tunisha Sharma age, tunisha sharma biography, tunisha sharma TV shows, tunisha sharma serial, tunisha sharma death reason, Tunisha Sharma died, Tunisha Sharma instagram, Tunisha Sharma suicide reason, tunisha sharma and sumedh mudgalkar relationship, tunisha sharma pic, tunisha sharma husband name, tunisha sharma photo, tunisha sharma drama list, tv shows with tunisha sharma, kanwar dhillon and tunisha sharma, tunisha sharma and katrina kaif kanwar, dhillon and tunisha sharma relationship

तुनिषा शर्मा का उनके को-स्टार शीजान खान के साथ अफेयर था. (फोटो साभार-Instagram@ssarakhan)

किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना खुदकुशी के लिए उकसाने का जुर्म होना चाहिए. हमें इसकी जानकारी सभी को बताने की जरूरत है. जिससे और जिंदगियां संवारी जा सकें. ऐसे लोग जो प्यार में धोखा खा रहे हैं और डिप्रेशन में हैं तो उनकी काउंसलिंग कर जिंदगी को बचाया जा सकता है.’ तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए सारा खान ने उनके परिवार और दोस्तों को सांत्वना दी है.

तुनिषा का उनके को-स्टार के साथ था अफेयर!
तुनिषा शर्मा का उनके को-स्टार शीजान खान के साथ अफेयर था. दोनों एक ही सीरियल में लीड रोल निभा रहे थे. दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से रिश्ते को लेकर खट-पट थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित करीब 15 दिन पहले ही तुनिषा और शीजान का ब्रेकअप हुआ था. जिसके बाद वे तनाव में थीं. तुनिषा की मां ने पुलिस में शीजान खान के ऊपर तुनिषा को चीट करने के आरोप लगाए हैं. अब इसको लेकर दूसरे स्टार्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं.

[ad_2]

Source link