[ad_1]
नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहीं डील्स का फायदा जरूर उठाना चाहिए। इस प्लेटफॉर्म पर चल रही ईयर-एंड सेल के दौरान Mi की Redmi Smart TV सीरीज के सभी मॉडल्स पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराना टीवी एक्सचेंज करते हुए भी आप नए टीवी पर बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। सेल में इन मॉडल्स पर छूट मिल रही है।
Redmi 32 inch Android TV
रेडमी सीरीज का सबसे सस्ता 32 इंच का स्मार्ट टीवी 24,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में खरीदने का मौका अमेजन पर मिल रहा है। इसपर पूरे 44 पर्सेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैंक ऑफर्स का फायदा उठाने वाले ग्राहक यह स्मार्ट टीवी केवल 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
घर में सिनेमा हॉल का मजा! 65 इंच का स्मार्ट टीवी सबसे सस्ते में खरीदने का मौका
Redmi 43 inch Android TV
बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और Dolby+ DTS-HD सपोर्ट वाले 43 इंच टीवी की कीमत भारत में 34,999 रुपये है लेकिन इसे 31 पर्सेंट छूट के बाद 23,999 रुपये में अमेजन पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर्स के साथ यह टीवी 21,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया गया है।
Redmi 43 inch 4K Android TV
43 इंच स्क्रीन साइज वाला 4K टीवी चाहिए तो इस मॉडल को 42,999 रुपये के बजाय पूरे 37 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ इस टीवी पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।
Redmi 50 inch 4K Android TV
अगर आपकी जरूरत 50 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी की है, तो इस 4K मॉडल को अमेजन से 44,999 रुपये के बजाय 27 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर्स के बाद इसे ग्राहक केवल 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: महज 1990 रुपये में सैमसंग स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका, यहां मिल रहा ऑफर
Redmi 55 inch 4K Android TV
पूरे 55 इंच स्क्रीन साइज वाले रेडमी स्मार्ट टीवी की कीमत भारतीय मार्केट में 54,999 रुपये रखी गई है लेकिन 27 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद यह अमेजन पर 39,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद इसे केवल 35,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Redmi 65 inch 4K Android TV
सबसे बड़े रेडमी स्मार्ट टीवी की भारतीय मार्केट में कीमत 74,999 रुपये रखी गई है लेकिन 20 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद इसे 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, बैंक ऑफर्स के साथ इसे केवल 53,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया जा रहा है।
[ad_2]
Source link