[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने पिछले साल कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें से एक इसकी सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा Twitter Blue के साथ ‘ब्लू टिक’ मिलना भी है। जो ट्विटर यूजर्स ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान कर रहे हैं, उनके अकाउंट के सामने वेरिफिकेशन टिक दिखाया जा रहा है और अब कंपनी इससे जुड़ा नया एनुअल प्लान लेकर आई है।
ट्विटर यूजर्स को अब तक केवल मंथली प्लान के लिए भुगतान का विकल्प दिया जा रहा था, जिसके साथ वे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन ले सकते थे। अब कंपनी डिस्काउंटेड प्राइस पर एनुअल सब्सक्रिप्शन लेने का विकल्प अपने यूजर्स को दे रही है। यानी कि सालभर के लिए ब्लू टिक लेना पहले के मुकाबले सस्ता पड़ेगा।
Twitter की हालत पतली! पैसों के लिए बेचनी पड़ रही हैं ऑफिस की चीजें, यह है वजह
सालभर के लिए करना होगा इतना भुगतान
ट्विटर ब्लू के मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत वेबसाइट पर 8 डॉलर (करीब 650 रुपये) और ऐपल डिवाइसेज के लिए 11 डॉलर (करीब 895 रुपये) रखी गई है। वहीं, एनुअल प्लान के लिए ट्विटर यूजर्स को केवल 84 डॉलर (करीब 6,830 रुपये) का भुगतान करना होगा। यह प्लान अभी अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में लागू किया गया है।
पहले खरीदा नहीं जा सकता था ‘ब्लू टिक’
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदा है, जिसके बाद से इसमें कई बड़े बदलाव किए गए। पहले वेरिफिकेशन बैच केवल ऑथेंटिक पब्लिक फिगर्स और नेताओं के अकाउंट्स को मिलता था लेकिन अब कोई भी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेते हुए इसे खरीद सकता है। हालांकि, भारत में अभी ट्विटर ब्लू सेवा उपलब्ध नहीं है।
एलन मस्क के साथ हो गया मजाक! लोगों से पूछा, क्या करूं.. जवाब मिला, ट्विटर छोड़ दो
ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ मिलते हैं कई फायदे
कंपनी ने बताया है कि ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को केवल ‘ब्लू टिक’ ही नहीं मिलता, बल्कि बाकियों से पहले नए फीचर्स दिए जाते हैं। इन यूजर्स को बाकियों के मुकाबले केवल आधे विज्ञापन दिखते हैं और लंबे वीडियोज शेयर करने का विकल्प भी जल्द मिलने वाला है। मस्क का दावा है कि अगले साल तक ब्लू सब्सक्राइबर्स को ट्विटर पर विज्ञापन दिखने बंद हो जाएंगे।
[ad_2]
Source link