Home Life Style सिर्फ ₹100 में में भरपेट खाना, कनॉट प्लेस की इस दुकान पर टूट पड़ते हैं लोग, स्वाद भी लाजवाब

सिर्फ ₹100 में में भरपेट खाना, कनॉट प्लेस की इस दुकान पर टूट पड़ते हैं लोग, स्वाद भी लाजवाब

0
सिर्फ ₹100 में में भरपेट खाना, कनॉट प्लेस की इस दुकान पर टूट पड़ते हैं लोग, स्वाद भी लाजवाब

[ad_1]

Last Updated:

कनॉट प्लेस में स्थित पाराशर फूड्स, बाराखंबा रोड के पास, ₹100 में स्वादिष्ट राजमा चावल, कढ़ी चावल और छोले चावल परोसता है. 1972 में शुरू हुई यह दुकान अपने घरेलू मसालों के लिए मशहूर है.

X

मात्र

मात्र ₹100 में खाए भरपेट खाना

हाइलाइट्स

  • पाराशर फूड्स में ₹100 में राजमा, कढ़ी, छोले चावल मिलते हैं.
  • 1972 में शुरू हुई दुकान अपने घरेलू मसालों के लिए मशहूर है.
  • दुकान सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है.

नई दिल्ली: कनॉट प्लेस को न केवल राजधानी का दिल कहा जाता है, बल्कि यह देश के सबसे महंगे और लोकप्रिय इलाकों में भी गिना जाता है. यहां बड़ी-बड़ी ब्रांडेड दुकानों से लेकर लग्ज़री रेस्टोरेंट तक सब कुछ मौजूद है. देश-विदेश से लोग यहां खरीदारी और घूमने के लिए आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी महंगे इलाके में एक ऐसी दुकान भी है जहां सिर्फ ₹100 में आप स्वादिष्ट और भरपेट खाना खा सकते हैं?

यह दुकान है पाराशर फूड्स, जो कनॉट प्लेस के बाराखंबा रोड के पास स्थित है. यह दुकान खासतौर पर अपने राजमा चावल, कढ़ी चावल और छोले चावल के लिए जानी जाती है. यहां आने वाले लोगों की भीड़ देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसका स्वाद लोगों के दिल में बस चुका है. यह दुकान राजधानी में मशहूर “जैन चावल वाले” को भी कड़ी टक्कर देती है.

53 साल पुरानी दुकान
पाराशर फूड्स की शुरुआत साल 1972 में विजय कुमार के पिता ने की थी. आज भी विजय उसी पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता को बनाए हुए हैं. खास बात यह है कि यहां के सारे मसाले घर पर ही तैयार किए जाते हैं, जिससे खाने में एक घरेलू और खास स्वाद बना रहता है. यही वजह है कि इतने सालों बाद भी लोग यहां बार-बार लौटकर आते हैं.

क्या मिलेगा ₹100 में?
यहां सिर्फ ₹100 में आप चुन सकते हैं – राजमा चावल, कढ़ी चावल, या छोले चावल. इसके साथ मिलते हैं पापड़, हरी मिर्च, चटनी और रायता, जो खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं.

टाइमिंग और लोकेशन
यह दुकान हर दिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है. अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से निकलकर कुछ ही दूरी पर यह दुकान आसानी से मिल जाएगी. यानी अगली बार जब आप कनॉट प्लेस जाएं और स्वादिष्ट व सस्ता खाना खाना चाहें, तो पाराशर फूड्स जरूर ट्राय करें!

authorimg

Manish Kumar

मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें

मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homelifestyle

सिर्फ ₹100 में में भरपेट खाना, कनॉट प्लेस की इस दुकान पर टूट पड़ते हैं लोग

[ad_2]

Source link