Home Life Style सीख लें किचन के 5 कामों को आसान बनाने का तरीका, कई मुश्किल हो जाएंगी आसान

सीख लें किचन के 5 कामों को आसान बनाने का तरीका, कई मुश्किल हो जाएंगी आसान

0
सीख लें किचन के 5 कामों को आसान बनाने का तरीका, कई मुश्किल हो जाएंगी आसान

[ad_1]

हाइलाइट्स

छोटी और हल्की चीजों को कूटने के लिए चकला बेलन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
चकला बेलन का इस्तेमाल चॉपिंग बोर्ड के तौर पर भी कर सकते हैं.

How to Use Chakla Belan: आज कल ज्यादातर युवाओं को पढ़ाई और जॉब के लिए घर से दूर जाना पड़ता है. ऐसे में कई बार उन लोगों को भी किचन का काम करना पड़ जाता है जो पहले कभी किचन में गए भी नहीं हैं. तो कई बार किचन में पर्याप्त सामान भी मौजूद नहीं होता है. ऐसे में आप चकला बेलन (Chakla belan) का इस्तेमाल रोटियां बनाने के सिवा भी कुछ चीजों के लिए कर सकते हैं और काम को आसान बना सकते हैं.

दरअसल कई बार किचन में काम करते समय कुछ चीजों की जरूरत होती है. जिसके मौजूद न होने पर आपको छोटे-छोटे काम भी बड़े और मुश्किल नजर आने लगते हैं. ऐसे में कुछ चीजों को आसान बनाने के लिए आप चाकला बेलन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कूटने के लिए करें इस्तेमाल
किसी भी चीज को कूटने के लिए वैसे तो ओखली का इस्तेमाल बेस्ट होता है. लेकिन अगर आपने जल्दी घर शिफ्ट किया है और आपके पास ये चीजें मौजूद नहीं हैं. तो आप खड़े मसाले, अदरक, इलायची जैसी चीजों को कूटने के लिए चकला बेलन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका काम मिनटों में आसान बन जायेगा.

ये भी पढ़ें: Mixer Jar Cleaning: गंदे और काले मिक्सी जार को कैसे करें साफ, आजमाएं 1 आसान तरीका, मिनटों में हो जायेगा नए जैसा

चॉपिंग बोर्ड के तौर पर यूज करें
खाना बनाने के लिए सब्जी काटना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आपके पास चॉपिंग बोर्ड मौजूद नहीं है, तो आप सब्जी काटने के लिए चकला बेलन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह से आपका सब्जी काटने का काम भी आसानी के साथ हो जायेगा, तो वहीं चाकू से हाथ कटने का रिस्क भी नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें: पकाते समय क्या आपसे भी चावल हो जाते हैं गीले या चिपचिपे, 5 शानदार टिप्स करें फॉलो, बनेंगे एकदम खिले-खिले

मसाला पीसने में आ सकता है काम
बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिनमें अजवाइन, भुना जीरा, इलायची और काली मिर्च जैसी चीजों को थोड़ा सा दरदरा पीसकर इस्तेमाल किया जाता है. अगर इनका यूज खाने में न किया जाये तो चीजों का स्वाद फीका सा लगने लगता है. ऐसे में इन चीजों को चकले पर रखकर बेलन की मदद से जोर से रगड़ कर पीसा जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे चीजें परफेक्ट तरीके से पिस जाती हैं और खाने का टेस्ट भी इन चीजों की वजह से फीका पड़ने से बच जाता है.

चीजों को शेप दे सकते हैं
नमकपारे बनाने हों या फिर पापड़, ब्रेड स्लाइस के साइड निकालने हों या फिर किसी और चीज को शेप देना हो. इनके लिए भी आप चकला बेलन का इस्तेमाल आसानी के साथ कर सकते हैं. इतना ही नहीं आप मठ्ठी, कुकीज और गुजिया जैसी चीजों को बनाने के लिए भी चकला बेलन का उपयोग कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link