Home National सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर

सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर

0
सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर

[ad_1]

सुप्रीम कोर्ट
Image Source : PTI
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर सरकार ने न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया, विजय बिश्नोई और एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त है। 

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

 अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त किया है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना,  न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों के तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी।

Latest India News



[ad_2]

Source link