Home Life Style सूजी हलवा तो कई बार खाया होगा, इस बार बनाएं सूजी का पराठा, मिलेगा लाजवाब स्वाद

सूजी हलवा तो कई बार खाया होगा, इस बार बनाएं सूजी का पराठा, मिलेगा लाजवाब स्वाद

0
सूजी हलवा तो कई बार खाया होगा, इस बार बनाएं सूजी का पराठा, मिलेगा लाजवाब स्वाद

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूजी पराठा काफी टेस्टी होने के साथ हेल्दी होता है.
सूजी पराठा को लंच या डिनर किसी भी वक्त बना सकते हैं.

सूजी पराठा रेसिपी (Suji Paratha Recipe): पराठे भारतीय भोजन का अहम हिस्सा हैं. पराठे कई तरह से बनाएं जाते हैं, सूजी का पराठा भी इस लिस्ट में शामिल है. अक्सर घरों में सिंपल पराठे तैयार किए जाते हैं, लेकिन आप पराठे की अलग-अलग वैराइटीज को खाने का शौक रखते हैं तो सूजी का पराठा भी बना सकते हैं. सूजी का पराठा लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है. आप अगर रूटीन खाने से बोर हो चुके हैं और घर के लोगों को कुछ नया स्वाद चखाना चाहते हैं तो सूजी का पराठा एक बढ़िया विकल्प हो सकता है.
सूजी का पराठा बनाना आसान है और इसे सूजी और गेहूं के आटे की मदद से तैयार किया जाता है. इस पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए अलग-अलग मसालों का भी उपयोग किया जाता है. आप अगर सूजी पराठा ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: ब्रेड से बनी भुर्जी के सामने अंडा भुर्जी भी हो जाएगी फेल, स्वाद ऐसा की तारीफ करते नहीं थकेंगे, सीखें रेसिपी

सूजी पराठा बनाने के लिए सामग्री
सूजी (रवा) – 1 कप
गेहूं आटा – 1/2 कप
अजवाइन – 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 1/4 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

सूजी पराठा बनाने की विधि
लंच या डिनर में सूजी पराठा बनाकर खाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें 2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. पानी में 1 चम्मच तेल और 1/4 टी स्पून नमक डालकर पानी को उबलने दें. जब पानी में उबाल आ जाए तो फ्लेम धीमी कर दें और थोड़ा-थोड़ा करते हुए सूजी को पानि में डालें. बड़े चम्मच की मदद से सूजी को चलाते भी जाएं, जिससे सूजी में किसी तरह की गांठ न रह जाए. इस तब तक मिलाएं जब तक कि सूजी पूरा पानी न सोख ले.

सूजी (रवा) जब तक नरम और रोएंदार न हो जाए, इसे तब तक पकाएं. जब सूजी ठीक से पक जाए तो गैस बंद करें और मिश्रण को एक बाउल में ट्रांसफर कर लें और ठंडा होने दें. जब सूजी हल्की गर्म रह जाए तो उसमें गेहूं का आटा, जीरा पाउडर, अजवाइन, लाल मिर्च समेत अन्य सभी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.अब तैयार मिश्रण को 5 मिनट तक अच्छी तरह से गूंथते हुए डो तैयार कर लें.

इसे भी पढ़ें: सूजी से बना ऐसा मेदु वड़ा नहीं खाया होगा! स्वाद है लाजवाब, उंगलियां चाटने पर होंगे मजबूर, सीखें बनाना

अब एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें. इस बीच तैयार आटे से समान अनुपात की लोइयां बना लें. एक लोई लें और उसे बेलकर पराठा तैयार करें. जब तवा गर्म हो जाए तो पराठा तवे पर डालकर सेकें. कुछ देर बाद पराठा पलटें और उसके ऊपर ओर किनारों पर तेल डालें और फैलाएं. पराठे को दबाते हुए कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेकें. इसी तरह सारे सूजी के पराठे तैयार करें. इन्हें सब्जी, दाल या रायते के साथ सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link