Home Life Style सूर्य को मजबूत करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ है सर्वोत्तम

सूर्य को मजबूत करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ है सर्वोत्तम

0
सूर्य को मजबूत करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ है सर्वोत्तम

[ad_1]

हाइलाइट्स

जिस समय सूर्य देव को अर्घ्य दे रहे हों तो उस समय गायत्री मंत्र का जाप करें.
अर्घ्य देने के बाद वहीं पर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

Aditya Hriday Stotra: सूर्य से पूरी दुनिया को ऊर्जा और प्रकाश प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में सूर्य को देवता के रूप में पूजा जाता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य सभी ग्रहों का राजा है. ग्रहों में सूर्य का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में पिता, पुत्र, प्रसिद्धि, यश, तेज, आरोग्य, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति का कारक माना जाता है. मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति सूर्य की नियमित आराधना करता है, उसे सूर्य के समान तेज और यश की प्राप्ति होती है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा, ज्योतिष बताते हैं कि व्यक्ति को अपना सूर्य मजबूत करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. जो व्यक्ति इसका नियमित पाठ करता है, उसके जीवन में सफलता के सारे दरवाजे खुल जाते हैं. आइए जानते हैं आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ की विधि और उसके फायदे.

इस विधि से करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं. उसके बाद साफ वस्त्र धारण करके सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके लिए एक तांबे के कलश में जल, रोली या चंदन और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य देना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें – किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए लाल रंग का तिलक? जानें क्या है वजह

जिस समय सूर्य देव को अर्घ्य दे रहे हों तो उस समय गायत्री मंत्र का जाप करें. अर्घ्य देने के बाद वहीं पर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

पंडित जी के अनुसार इस पाठ को यदि शुक्ल पक्ष के किसी भी रविवार के दिन शुरू किया जाए तो सर्वोत्तम माना जाता है.

जिस व्यक्ति को आदित्य हृदय स्तोत्र का पूरी तरह से लाभ प्राप्त करना है. उसे नियमित रूप से सूर्योदय के समय इसका पाठ करना चाहिए.

पाठ के पूरे होने के बाद सूर्य देव को मन ही मन स्मरण करते हुए नमस्कार करना चाहिए.

किन्ही कारणों से यदि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ नहीं कर सकते हैं तो हर रविवार अवश्य करें.

जो व्यक्ति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करता है, उसे रविवार के दिन मांस, मदिरा और तेल का सेवन नहीं करना चाहिए. संभव हो तो रविवार के दिन नमक भी ना खाएं.

यह भी पढ़ें – जानें चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होने का क्या मतलब है

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से होने वाले लाभ
पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि जो लोग आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करते हैं. उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ उन व्यक्तियों के लिए रामबाण है, जिनमें आत्मविश्वास की कमी है.

इस पाठ को करने से नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलता है. साथ ही मन का भय भी दूर होता है.

Tags: Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link