Home Life Style सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशिवालों की होगी चांदी, धन लाभ, इनकम में बढ़ोत्तरी

सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशिवालों की होगी चांदी, धन लाभ, इनकम में बढ़ोत्तरी

0
सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशिवालों की होगी चांदी, धन लाभ, इनकम में बढ़ोत्तरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्य का गोचर कर्क राशि में 17 जुलाई को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर होगा.
बुध ग्रह 8 जुलाई को 12:10 एएम पर कर्क राशि में प्रवेश किया था.
बुधादित्य योग 17 जुलाई से 25 जुलाई तक रहेगा.

जुलाई माह में बुधादित्य योग का निर्माण 17 जुलाई सोमवार को होने वाला है. इस दिन सावन का दूसरा सोमवार और सोमवती अमावस्या है. 17 जुलाई को कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. बुध ग्रह 8 जुलाई को 12:10 एएम पर कर्क राशि में प्रवेश किया था, जो 25 जुलाई को सुबह तक कर्क में रहेगा. वहीं सूर्य का गोचर कर्क राशि में 17 जुलाई को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर होगा. सूर्य देव कर्क राशि में 17 अगस्त को दोपहर तक रहेंगे.

ज्योतिष गणना के आधार पर बुधादित्य योग 17 जुलाई से 25 जुलाई तक रहेगा. बुधादित्य योग से 4 राशिवालों को धन लाभ होगा. आमदनी में वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है. बुध देव की कृपा से बिजनेस में तरक्की हो सकती है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बता रहे हैं कि बुधादित्य योग से किन 4 राशिवालों को लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि पर बरसेगी शिव कृपा, 7 राशिवालों की खुल जाएगी बंद किस्मत, करियर में होगी तरक्की, मिलेगा धन-धान्य

बुधादित्य योग 2023 4 राशियों को लाभ
मेष: बुधादित्य योग के कारण सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. करियर के लिए समय अच्छा है. सही समय पर लिए गए सही फैसले आपको तरक्की की ओर ले जाएंगे.

इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बुध के शुभ प्रभाव से तर्कशक्ति बढ़ेगी, बिजनेस में लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

मिथुन: आपके लिए 17 से 25 जुलाई के बीच का समय अच्छा होगा. बुधादित्य योग आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है. आपके वेतन में वृद्धि संभव है. आमदनी बढ़ने से आप पहले से अच्छी बचत कर पाएंगे. अचानक धन लाभ, मकान और वाहन के सुख का योग बन रहा है.

आपका भाग्य मजबूत रहेगा, जिससे सफलता मिलने में आसानी होगी. व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदे हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सावन में 2 बार बन रहा गजकेसरी योग, 3 राशिवालों का हो सकता है भाग्योदय, प्रमोशन, धन लाभ, बिजनेस में उन्नति

कर्क: बुधादित्य योग आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है. इसके प्रभाव से आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. आपका काम बोलेगा. जो लोग आपकी निंदा करते थे, वे ही तारीफ करेंगे. नौकरी और बिजनेस में उन्नति का अच्छा समय है. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है.

विवाह योग्य लोगों की शादी की बात पक्की हो सकती है. लव लाइफ के लिए भी समय ठीक-ठाक रहेगा. इस समय में वाणी का प्रभाव अधिक रह सकता है.

तुला: आपकी राशि के जातकों को बुध और सूर्य की युति से लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी के मामले में सफलता मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से धन में वृद्धि हो सकती है. इंपोर्ट और एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. नेटवर्क बढ़ाने के लिए समय अच्छा है, जो आगे लाभ देगा.

नौकरी करने वाले लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. बॉस के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. इस दौरान आपकी आय में इजाफा हो सकता है. यदि कोई नया काम करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link