Home Life Style सेक्स के बाद प्रेगनेंट होने में लगता है इतना समय, जानिए कब करना चाहिए टेस्ट

सेक्स के बाद प्रेगनेंट होने में लगता है इतना समय, जानिए कब करना चाहिए टेस्ट

0
सेक्स के बाद प्रेगनेंट होने में लगता है इतना समय, जानिए कब करना चाहिए टेस्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

How long After Sex Does Pregnancy Happen:  प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातों को लेकर अकसर महिलाएं कंफ्यूजन में रहती हैं। उनके मन में कई तरह के सवाल रहते हैं, जैसे पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेंग्नेंसी होती है, सेक्स के बाद कब करें प्रेग्नेंसी टेस्ट वगैराह। अगर आप कंसीव करना चाहती हैं और आपको भी कुछ बातों को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है तो  फिक्र ना करें। आज हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि सेक्स के बाद प्रेग्नेंट होने में कितना समय लगता है और सही रिजल्ट के लिए कब करना चाहिए प्रेग्नेंसी टेस्ट।

बेबी कंसीव करने की कोशिश में हो रही हैं फेल, इन बातों को जान कर बढ़ जाएगा प्रेग्नेंसी का चांस

सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी में कितना समय लगता है? 

सेक्स के तुरंत बाद कंसीव नहीं होता है। इसमें थोड़ा समय लगता है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्पर्म को फैलोपियन ट्यूबों के जरिए यूटरस लाइन तक पहुंचने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। अगर महिला के शरीर में एग तैयार हो तो सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी में कम समय लगता है। एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसे मामलों में तीन चार दिन में ही कंसीव हो जाता है। 

 

इतने दिनों तक रहता है स्पर्म

रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं के शरीर में स्पर्म पांच दिनों तक रह सकता है। ऐसे में ये जरूरी नहीं है कि आप सेक्स करने वाले दिन ही प्रेग्नेंट हो जाएं। ऑव्यूलेट होने में कम से कम 3 दिन लग सकते हैं।  


कब करें प्रेग्नेंसी टेस्ट? 

सेक्स करने के कुछ दिनों बाद ही आपको प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखने लगते हैं, यानी फर्टिलाइजेशन होते ही आपको शरीर में बदलाव महसूस होने लगेंगे। ऐसे में टेस्टिंग करने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर आपके पीरियड अबतक रेग्युलर रहे हैं, तो साइकल मिस होने के अगले दिन आप टेस्ट कर सकते हैं। वैसे बेहतर नतीजों के लिए पीरियड मिस होने के 10-14 दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। घर में टेस्ट के बाद रिजल्ट पॉजिटिव आए तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ब्लड टेस्ट करवाए जा सकते हैं। जो पूरी तरह से कंफर्मेसन देंगे।

Health: प्रेग्नेंसी के दौरान संबंध बनाना सही या गलत? जानिए इससे जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी बीमारी के  इलाज का ऑप्शन नहीं है। ऐसे में हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

[ad_2]

Source link